विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2019

पाकिस्तानी नागरिक ने गाया 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा', तो ऋषि कपूर ने कह दी ये बात- देखें Tweet

पाकिस्तानी नागरिक ने भारतीय टेलीविजन पर गाया 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' तो ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट कर कही ये बात.

पाकिस्तानी नागरिक ने गाया 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा', तो ऋषि कपूर ने कह दी ये बात- देखें Tweet
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का ट्वीट हुआ वायरल
  • पाकिस्तानी नागरिक ने गाया 'सारे जहां से अच्छा'
  • ऋषि कपूर ने दिया रिएक्शन
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके ट्वीट अकसर वायरल होते रहते हैं. लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय बेहद ही बेबाकी से रखने वाले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Twitter) एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में, ऋषि कपूर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) पर जमकर निशाना साधा है. दरअसल, MQM संस्थापक, ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन अर्नब गोस्वेामी के शो में पहुंचें.

Viral Video: चीन की इन लड़कियों ने एक साथ किया ऐसा करतब, अमिताभ बच्चन भी रह गए दंग


इस दौरान अल्ताफ हुसैन (Altaf Hussain) ने 'सारे जहां  से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गीत गाया. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत अच्छा, एमक्यूएम फाउंडर और ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन ने रिपब्लिक चैनल में अर्नब के साथ 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' गाया. वह भारत में आश्रम ढूंढ रहे हैं. चीखने-चिल्लान के इस खेल में अर्नब ने अपने हाथ नीचे किए हुए थे. LOL, बहुत नाटकीय था. हम सभी के साथ शांति चाहते हैं.'

अजय देवगन की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर पर आया सलमान खान का रिएक्शन, Tweet हुआ वायरल


एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का यह ट्वीट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें, तो कैंसर को हराकर वापस भारत लौटे ऋषि कपूर अब जल्द ही 'तूफान
(Toofan)' और 'द बॉडी' में नजर आने वाले हैं. फिल्म 'तूफान' में ऋषि कपूर के साथ फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर
(Mrunal Thakur) मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी. यह फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Twitter, Rishi Kapoor Tweet Viral, Rishi Kapoor Tweet On Altaf Hussain, Rishi Kapoor Reaction, Altaf Hussain, MQM Founder Altaf Hussain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com