विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

रवीना टंडन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि...'

रवीना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, अगर आप जाने माने व्यक्ति हैं तो आलोचना सुनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं

रवीना टंडन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा- 'दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि...'
एक्ट्रेस रवीना टंडन (फाइल फोटो)
  • अब रवीना ने भी दिया ट्रोलर्स को जवाब
  • ट्वीट करके किया एक्सप्लेन
  • ट्विंकल खन्ना ने भी किया था विरोध
नई दिल्ली: अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि कोई भी जाना माना व्यक्ति आलोचना झेलने के लिए हमेशा तैयार रहता है, लेकिन अगर उसने जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा और वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का विषय बन जाएगा. यही वजह है कि वह चुप रहता है. उसके चुप रहने को कमजोरी न समझें. रवीना ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "अगर आप जाने माने व्यक्ति हैं तो आलोचना सुनने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. लेकिन ईश्वर न करे अगर आपने सवाल/आलोचना और किसी चीज का जवाब दिया तो सभी के सब्र का बांध टूट जाएगा. 

रवीना टंडन के खिलाफ केस दर्ज, लिंगराज मंदिर परिसर में शूटिंग का आरोप
रवीन टंडन ने ट्वीटर पर आगे लिखा, ''इसलिए आप चुप रहते हैं और तब वे कहेंगे कि इन हस्तियों के पास तो आवाज ही नहीं है. दुखी मन से कहना पड़ रहा है कि ट्विटर केवल ट्रोल यानी अभद्रता करने की जगह बनकर रह गया है." रवीना सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी हाजिरजवाबी और मुखर टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल का शिकार हो चुकी हैं. रवीना के अलावा एक्ट्रेस ऋचा चढ्ढा और ट्विंकल खन्ना ने भी ट्रोलर्स को लेकर काफी आलोचना की है. 

VIDEO: रवीना टंडन के साथ ख़ास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon, Trollers, Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com