रश्मिका मंदाना अपनी अदाओं से साउथ इंडियन मूवीज में जादू चलाने के बाद अब बॉलीवुड पर भी छा चुकी हैं. एनिमल और उसके बाद सिकंदर के जरिए रश्मिका मंदाना ने हिंदी भाषी दर्शकों को भी अपना दीवाना बना लिया है. करियर के मामले में देखा जाए तो रश्मिका मंदाना अब तक के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं. जो साउथ के स्टार्स के काम करने के बाद बॉलीवुड के भी बड़े बड़े सितारों की फेवरेट एक्ट्रेस बन चुकी हैं. अपनी कामयाबी के साथ रश्मिका मंदाना साउथ इंडियन सिनेमा की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं. जो किसी रानी की तरह जिंदगी जीती हैं. चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और उनकी लग्जरी लाइफ के बारे में.
इतनी प्रॉपर्टी की हैं मालकिन
रश्मिका मंदाना तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काफी काम करती हैं. जिसकी वजह से वो बेंगलुरू में ज्यादा वक्त बिताती हैं. इस शहर में उनका आलीशान बंगला है. जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ रु. है. इस बंगले में बेहतरीन वुडन फिनिशिंग करवाई गई है. साथ ही बड़ा सा गार्डन भी है. बेंगलुरु की इस बेशकीमती प्रॉपर्टी के अलावा रश्मिका मंदाना की कुर्ग, हैदराबाद में भी प्रॉपर्टी है. साथ ही गोआ में भी उनका एक बंगला बताया जाता है. जब से रश्मिका मंदाना को हिंदी फिल्मों में काम मिलना शुरू हुआ है, तब से वो मुंबई में भी काफी समय रहती हैं. इसलिए मुंबई में भी उन्होंने एक घर खरीद लिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लग्जरी कारों का कलेक्शन
रश्मिका मंदाना कारों की भी काफी शौकीन हैं. उनके कारकेड में कई लग्जरी कार्स शामिल हैं. जिसमें से एक है रेंज रोवर स्पोर्ट्स इस लग्जरी एसयूवी की कीमत इंडिया में 1 करोड़ 84 लाख रु है. इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास एक ऑडी क्यू 3 भी है. जो करीब 40 लाख रु. की कीमत की है. पचास लाख रु. की मर्सिडीज बेंज भी उनके काफिले का हिस्सा हैं. बता दें कि रश्मिका मंदाना एक फिल्म की फीस 4 से आठ करोड़ रु के बीच लेती हैं. उनकी नेटवर्थ 66 करोड़ रु. बताई जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं