विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2021

रश्मिका मंदाना ने किलर पोज के साथ शेयर की Photo, फैंस बोले- कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है

रश्मिका मंदाना के इन दिनों साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में चर्चे है. रश्मिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं.

रश्मिका मंदाना ने किलर पोज के साथ शेयर की Photo, फैंस बोले- कोई इतना क्यूट कैसे हो सकता है
रश्मिका मंदाना
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना इंडियन सिनेमा में काम करने वालीं व्यस्त एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रश्मिका ने कई भाषाओं में फिल्में की हैं. रश्मिका ने कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से डेब्यू किया था, बाद में उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ 'डियर कॉमरेड' और 'गीता गोविंदम' नाम को दो फिल्में की और फिर तेलुगु फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया. अब रश्मिका ने बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने की शुरुआत कर दी है. रश्मिका जल्द ही 2 हिंदी फिल्म 'अलविदा' और 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी.

रश्मिका मंदाना के इन दिनों साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में चर्चे है. रश्मिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती हैं. एक बार फिर रश्मिका का एक बेहद ही खूबसूरत अंदाज इंस्टाग्राम पर देखने को मिला है. रश्मिका मंदाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में रश्मिका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही हैं. अपने इस फोटो में रश्मिका ने नियॉन कलर का स्लीवलैस टॉप कैरी किया हुआ है, जिसमें वो बहुत ही ज्यादा ब्यूटीफुल दिख रही हैं. रश्मिका के खुले हुए बाल और उनका किलिंग अंदाज फैन्स के होश उड़ाने के लिए काफी हैं.

रश्मिका मंदाना ने अपने कैप्शन में अपनी आंखों का जिक्र किया है. रश्मिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन शेयर करते हुए लिखा है, 'Magic in my eyes, spark in my Soul' यानी मेरी आंखों में जादू है और मेरी आत्मा में चिंगारी. यकीनन इस तस्वीर में रश्मिका की आंखों में जादू ही नजर आ रहा है, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया है. रश्मिका की इस फोटो को महज कुछ घंटों में ही 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

देखें Video:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Photos, Rashmika Mandanna Bollywood Movie, Rashmika Mandanna Latest Photos, Rashmika Mandanna Video, Rashmika Mandanna Viral Video, Misson Majnu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com