विज्ञापन

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह पर बैन, धुरंधर 2 ने 69 दिनों में कमाए इतने करोड़, देखें धुरंधर का कलेक्शन

Dhurandhar Box Office Collection Day 69: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बैन की चर्चा के बीच 1150 करोड़ का आंकड़ा पार करने से थोड़ी दूर है.

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह पर बैन, धुरंधर 2 ने 69 दिनों में कमाए इतने करोड़, देखें धुरंधर का कलेक्शन
Dhurandhar Box Office Collection
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर धुरंधर का दूसरा पार्ट है. फिल्म को रिलीज हुए 69 दिन बीत चुके हैं और धुरंधर सीरीज भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जिसने बाहुबली और पुष्पा 2 जैसी सीरीज को पछाड़ दिया है. वीकिपीडिया के अनुसार, 250 से 255 करोड़ के बजट में फिल्म के दोनों पार्ट का निर्माण किया गया था. वहीं पहले पार्ट ने 1340.1428 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. जबकि दूसरे पार्ट ने 1,850.61 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके बाद धुरंधर सीरीज ने 3200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 69

फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 विवाद के बाद FWICE द्वारा लगाए बैन के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज खत्म नहीं हुआ है. फिल्म 69वें दिन बाद भी कमाई कर रही है. वहीं 1150 करोड़ का कलेक्शन भारत में 1150 करोड़ हासिल करने से 2 करोड़ दूर है. हालांकि अब 4 जून को जियो हॉटस्टार पर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने को तैयार है. 

ये भी पढें- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...

धुरंधर के गानों की रही चर्चा

‘धुरंधर 2' का गाना ‘आरी आरी' खूब चर्चा में रहा, जिसके वीडियो में रणवीर सिंह यानी हमजा का वही किलर अंदाज में नजर आए. इसके धांसू बैकग्राउंड म्यूजिक और रैप ने गाने में चार चांद लगा दिया. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ‘आरी आरी' ओरिजनल सॉन्ग साल 2003 में रिलीज हुआ था, जिसके सिंगर्स थे बॉम्बे रॉकर्स. 90s के जमाने की जनरेशन को ये गाना बखूबी याद होगा. ‘धुरंधर' की तरह आदित्य ने इस पार्ट में भी पुराने को नए अंदाज में कुछ बदलाव के साथ रिलीज किया गया. गाने को बॉम्बे रॉकर्स के एक सिंगर नवतेज सिंह ने इसके अलावा शाश्वत सजदेवा, खान साब, जैस्मीन और सुधीर यदुवंशी ने आवाज दी है. आपको बता दें कि आदित्य ने 'धुरंधर' के पहले पार्ट में रम्बा हो हो, ना तो कारवां की तलाश है जैसे गानों को रीक्रिएट किया था.

‘धुरंधर 2' से टकराने वाली फिल्म का हुआ ऐसा हाल

‘धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है जिसका काफी बज बना हुआ है. पहले 'धुरंधर 2' के साथ यश की 'टॉक्सिक' का क्लैश होने वाला था, लेकिन फिर 'टॉक्सिक' की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया जिससे बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2' का रास्ता साफ हो गया. लेकिन फिर ऐलान किया गया कि पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और 150 करोड़ के बजट में 94 करोड़ का कलेक्शन ही फिल्म हासिल कर पाई. 

ये भी पढ़ें- 100 करोड़ का घाटा, विलेन ने ली 11 रुपए फीस, डायरेक्टर की सबसे महंगी फिल्म बनी डिजास्टर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com