दीवाली 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही डायरेक्टर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मौके पर एक इवेंट रखा गया, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स पहुंचे. लेकिन लीड कास्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, जो हाल ही में बेटी की मां बनी हैं. वह नजर नहीं आईं. इसको लेकर जब रणवीर सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने पत्नी के ना आने की वजह और उनकी बेटी के सिंघम अगेन के साथ डेब्यू की बात कही. इतना ही नहीं उन्होंने बेटी को एक क्यूट नाम से पुकारा, जिसे फैंस काफी पसंद करते हुए दिख रहे हैं.
सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण के ना आने की वजह पर बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, बेटी आ गई है... दीपिका तो बेटी के साथ बिजी है. तो वह इसीलिए आ नहीं पाईं. मेरी ड्यूटी नाइट को है. तो मैं आ गया. इतने सारे स्टार्स हैं हमारी पिक्चर में. तो इसीलिए ये भी बता दूं कि ये मेरी बेबी का डेब्यू है. बेबी सिंबा. क्योंकि दीपिका मूवी के टाइम पर प्रेग्नेंट थीं. तो लेडी सिंघम, सिंबा और बेबी सिंबा की तरफ से आप सभी को एडवांस में हैप्पी दीवाली. फिल्म एन्जॉय करें. दीवाली मनाएं. आपका प्यार और दुआ चाहिए. गणपति बप्पा मोरया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेटी के पेरेंट्स बने हैं, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अनाउंसमेंट पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रिबन से एक बो बना हुआ है और लिखा था, बेबी गर्ल का स्वागत है. इसके बाद बच्ची की पैदाइश की तारीख लिखी है और इसके बाद लिखा है दीपिका और रणवीर. जबकि हाल ही में एक इवेंट में रणवीर सिंह ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, बाप बन गया रे...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं