बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी फिजिक को किरदारों के हिसाब से ढालने के लिए ज्यादा जाने जाते हैं. रणवीर को हमने 'सिम्बा', 'पद्मावत' और 'रामलीला' जैसी फिल्मों में बेहद मस्कुलर अंदाज में देखा है. सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ऐसी ही मस्कुलर बॉडी की तस्वीरें पोस्ट की है. रणवीर के फैन्स को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है. उन्होंने अपनी मस्कुलर बॉडी की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'मंडे मोटिवेशन' फैंस जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
फैन्स ने की कमेंट्स की बौछार
एक तस्वीर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh Photo) शॉवर के नीचे नहाते दिखाई दे रहे हैं. सिर के ऊपर हाथ रखकर वह पोज दे रहे हैं. इस तस्वीर में उनके बड़े बाइसेप्स और चेस्ट मसल्स दिख रहे हैं. रणवीर के इस पोस्ट पर एक घंटे से भी कम समय में लाखों लाइक्स आ चुके हैं. कमेंट बॉक्स में कोई उन्हें Awesome बोल रहा है तो कोई amazing कहकर उनकी तारीफ कर रहा हैं. ऋतिक रोशन और कुछ अन्य एक्टर्स ने भी रणवीर की इस तस्वीर को लाइक किया है.
वर्कआउट का वीडियो भी किया था शेयर
इंस्टाग्राम पर शेयर की एक अन्य फोटो में रणवीर (Ranveer Singh) अपने वॉशबोर्ड एब्स दिखा रहे हैं. इससे पहले रणवीर ने एक प्रोडक्ट को प्रमोट करते हुए अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था. इसमें वो भारी भरकम वेट उठाते दिख रहे हैं.
83 में नजर आएंगे रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर (Ranveer Singh) वर्तमान में 'करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में गली बॉय की को-स्टार आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं. गली बॉय में उनकी और आलिया के बीच की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी. रणवीर और फिल्म निर्माता एस शंकर विक्रम की अन्नियां के हिंदी रीमेक के लिए एक साथ आए हैं, जिसके अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. क्रिकेट विश्व कप पर आधारित '83' फिल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में नज़र आएंगे, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं