विज्ञापन

परदादा के नक्शे-कदम पर चले रणबीर कपूर, 92 साल पहले बने थे राम, दुर्गा खोटे थीं सीता, अब परपोते को मिला वही रोल

बॉलीवुड में इस साल कई बड़ी फिल्मों को लेकर उत्साह है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रामायण को लेकर हो रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो उनके परिवार के इतिहास से खास जुड़ी हुई है.

परदादा के नक्शे-कदम पर चले रणबीर कपूर, 92 साल पहले बने थे राम, दुर्गा खोटे थीं सीता, अब परपोते को मिला वही रोल
रामायण में रणबीर कपूर बनेंगे राम

बॉलीवुड में इस साल कई बड़ी फिल्मों को लेकर उत्साह है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रामायण को लेकर हो रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो उनके परिवार के इतिहास से खास जुड़ी हुई है. करीब 92 साल पहले उनके परदादा पृथ्वीराज कपूर ने भी फिल्म सीता में भगवान राम का किरदार निभाया था. ऐसे में यह कास्टिंग सिर्फ एक फिल्मी फैसला नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक संयोग बन गई है, जो दर्शकों के बीच उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव दोनों बढ़ा रहा है.

परदादा ने रचा था इतिहास

साल 1934 में आई फिल्म सीता में पृथ्वीराज कपूरने भगवान राम की भूमिका निभाई थी, जबकि दुर्गा खोटे सीता के किरदार में नजर आई थीं. उस दौर में पौराणिक फिल्मों का चलन नया था और इस फिल्म ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी.

अब परपोता संभालेगा वही किरदार

अब लगभग एक सदी बाद रणबीर कपूर उसी किरदार को बड़े स्तर पर निभाने जा रहे हैं. फिल्म में साईं पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा 2027 में आएगा.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection LIVE: धुरंधर 2 तीन दिन में होगी 400 करोड़ पार, जानें भारत, विदेश और साउथ से आया कितना कलेक्शन
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com