विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2018

Brahmastra की शूटिंग शुरू, बिग बी बोले- आशा है नई पीढ़ी से यह सीखने मिलेगा...

बिग बी ने उम्मीद जताई है कि निर्देशक अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई पीढ़ी उन्हें उन गुणों को सिखाएगी, जो उनमें नहीं हैं. 

Brahmastra की शूटिंग शुरू, बिग बी बोले- आशा है नई पीढ़ी से यह सीखने मिलेगा...
15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगा BRAHMASTRA का पहला पार्ट
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'बह्मास्त्र' में बिजी हैं. हाल के दिनों में उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म की तैयारियां करते हुए देखा गया. जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग शुरू करने जा रहे बिग बी ने उम्मीद जताई है कि निर्देशक अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई पीढ़ी उन्हें (अमिताभ) उन गुणों को सिखाएगी, जो उनमें नहीं हैं. अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "नींद की आगोश में होकर भी जाग रहा हूं और कल की तैयारी के लिए जल्द रवाना हो जाऊंगा. ताजी नई फिल्म 'ब्रह्मस्त्र'. पूरा दिन फिल्म के लिए लुक तय करने में निकल गया. यह थकाऊ काम है."

आलिया भट्ट के साथ डेटिंग पर बोले रणबीर कपूर- अभी यह नया नया है...

अमिताभ (75) ने कहा कि सावधानी के साथ बनाई गई योजना के लिए वह फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी और प्रोडक्शन की सराहना करते हैं. उन्होंने कहा "हमारे समय में इस तरह के प्रयास नहीं देखे गए." अभिनेता ने आगे लिखा, "शायद यह नई पीढ़ी, जिसके साथ मुझे काम करने की खुशी और सम्मान मिला है, मुझे उन गुणों को सिखा दे, जिन गुणों की मुझमें कमी है." 

इस प्रथा से नाखुश हैं अमिताभ बच्चन, कहा- हिन्दुस्तानी आज तक अंग्रेजों के गुलाम बने हुए हैं...

अमिताभ ने कहा कि वह, आलिया और रणबीर बुधवार को पहले दिन की शूटिंग सही से हो, इसके लिए रिहर्सल करते रहे हैं. अमिताभ ने आलिया और रणबीर के साथ रिहर्सल की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की. तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग कल से शुरू हो रही है और तैयारी आज शुरू हो गई."जब अमिताभ बच्चन के बच्चों ने मांगा था जैकी श्रॉफ से ऑटोग्राफ, शेयर किया किस्सा

अमिताभ, रणबीर और आलिया पहली बार साथ काम कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार 'ब्रह्मास्त्र' एक नहीं बल्कि तीन पार्ट में रिलीज होगी और सीरिज का पहला पार्ट 15 अगस्त 2019 को बड़े पर्दे आएगा. रहस्य, रोमांच एवं फंतासी पर आधारित इस सीरीज का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्‍शन कर रहा है. फिल्म में रणबीर ऐसे किरदार में हैं जिसके पास कुछ विशेष शक्तियां हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmastra, Amitabh Bachchan, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com