विज्ञापन

रामायणम् की सीता ने ठुकराया था फेयरनेस क्रीम ऐड का 2 करोड़ का ऑफर, यूट्यूब पर सॉन्ग 175 करोड़ के पार, फिर भी क्यों निशाने पर ये एक्ट्रेस

रामायणम् में फिल्म की सीता का रोल प्ले करने वाली साईं पल्लवी कुछ लोगों को पसंद नहीं आई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर बहस छिड़ गई है.

रामायणम् की सीता ने ठुकराया था फेयरनेस क्रीम ऐड का 2 करोड़ का ऑफर, यूट्यूब पर सॉन्ग 175 करोड़ के पार, फिर भी क्यों निशाने पर ये एक्ट्रेस
रामायणम् में सीता के रोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, लोगों ो क्या नहीं आया पसंद
नई दिल्ली:

रामायणम् का ट्रेलर रिलीज हुआ. सोशल मीडिया पर अभी तक ट्रेंड कर रहा है. इसको लेकर के लोगों के अलग-अलग कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कोई ट्रेलर को देखकर खुश हुआ, तो किसी को फील नहीं किया. किसी ने मेकर्स की कास्ट च्वाइस को बेहद पसंद किया तो वहीं कई लोगों किरदारों के साथ जस्टिस न करने की बात कर रहे हैं. इन्हीं सब में सीता बनी साई पल्लवी को बतौर सीता देखकर लोगों के अपने-अपने विचार सामने आ रहे हैं. 

रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होने के बाद रकुल प्रीत जो फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं उनको साई पल्लवी से बेहतर बता दिया. जितनी तरह के लोग उतनी तरह की बातें. लेकिन हमेशा अपनी सादगी, अदायगी और कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी साईं पल्लवी ने सीता के रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया है. ट्रेलर में उनका जितना भी पार्ट दिखा उसमें वो बेहतरीन नजर आईं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब साईं पल्लवी के सपोर्ट में सोशल मीडिया के जाने-माने फिल्म समीक्षक क्रिस्टोफर कानागनाज सामने आए हैं. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "Don't Under estimate Sai Pallavi!"

उनकी इस पोस्ट के बाद साईं पल्लवी के सपोर्ट में कई दर्शक सामने आए हैं. उनकी इस पोस्ट पर कमेंट की लहर आ गई है.

जॉन मुरूगन खान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, कौन कम आंक रहा है?

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना है शूर्पणखा का पति, जिसको रावण ने उतार दिया था मौत के घाट

संघी पेजों को फॉलो मत करो और उन जोकरों की बातें मत सुनो, वे हमेशा की तरह बस नफरत फैला रहे हैं!

ट्रेलर में 'रावण' के बाद साई पल्लवी बहुत शानदार लग रही हैं.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई लोगों ने साईं पल्लवी को बतौर सीता पसंद किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

 एक यूजर ने साईं पल्लवी को फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, एक्टर्स को हमेशा क्रिटीसाइज किया जाता है. बोटोक्स और फिलर्स करें तो भी. लेकिन अगर कोई अपनी सादगी के साथ काम करे तो लोग उसे भी नहीं छोड़ते. बतौर सीता साईं पल्लवी को लोग बिना किसी वजह के ट्रोल करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लोगों को बॉडी शेमिंग की आदत है. साईं पल्लवी रामायणम् फिल्म के ट्रेलर में जबदस्त लग रही हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

साईं पल्लवी को हमेशा ही उनकी फिल्मों में उनकी नो मेकअप लुक के लिए जाना जाता है. उनको लेकर के एक किस्सा और है जो बेहद फेमस है वो कि एक बार उनको फेयरनेस क्रीम का ऐड करने का ऑफर मिला था. जिसको करने से उन्होंने मना कर दिया था. उनकी इस बात को लोगों ने बेहद पसंद किया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Sai Pallavi, Ramayana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com