फिल्म ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने हाल ही में रामायण के नए ग्लिम्प्स ‘RAMA' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो तेजी से वायरल हो रही है. उन्होंने इस झलक को डिवाइन एक्सपीरियंस बताया और कहा कि यह सिर्फ एक टीजर नहीं बल्कि बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव है. वीडियो में दिखाए गए विजुअल्स, इमोशन और भव्यता ने उन्हें काफी प्रभावित किया. इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है और अब सभी को इसके टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है.
भव्यता और विजुअल्स ने जीता दिल
रमेश बाला ने अपने ट्वीट में फिल्म के स्केल और विजुअल क्वालिटी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि हर फ्रेम में भव्यता नजर आती है और फिल्म का औरा बेहद खास है. ‘RAMA' ग्लिम्प्स में भगवान राम के किरदार की झलक को काफी पावरफुल और इमोशनल बताया जा रहा है. मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है, जो साफ तौर पर स्क्रीन पर नजर आ रहा है.
Just watched #RamayanaByNamitMalhotra Next Glimpse ‘RAMA'… and WOW 🔥
— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 1, 2026
This isn't just a glimpse, it's a DIVINE EXPERIENCE on screen ✨
The aura, the scale, the emotion — everything screams EPIC in every frame 🙏
‘RAMA' arrives with power, grace & goosebumps like never before…
स्टार कास्ट और फिल्म को लेकर बढ़ी उम्मीदें
रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में कई बड़े कलाकारों के शामिल होने की खबरें हैं, जिससे इसका लेवल और भी बड़ा हो गया है. डायरेक्टर नितेश तिवारीइस फिल्म को भव्य तरीके से पेश करने की तैयारी में हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचेगी.
यह भी पढ़ें: कौन है रामायण की सीता जिसने गोरेपन के करोड़ों के विज्ञापन करने से कर दिया था इनकार, मेकअप करना नहीं है पसंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं