विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

मेरी नकल करती हैं कैटरीना : राखी

राखी सावंत का आरोप है कि कैटरीना कैफ ने 'अग्निपथ' के आइटम गीत 'चिकनी चमेली' में उनकी नकल की है।
Mumbai: आइटम गर्ल राखी सावंत ने आरोप लगाया है कि कैटरीना कैफ ने 'अग्निपथ' के नए संस्करण के आइटम गीत 'चिकनी चमेली' में उनकी नकल की है। हमेशा विवादों को जन्म देने के लिए चर्चित 33 वर्षीय राखी ने कहा, मुझे लगता है कि 'चिकनी चमेली' अच्छा गीत है। कैटरीना ने बहुत अच्छा नृत्य किया है, लेकिन इसमें नया कुछ नहीं है। मैं पहले यह सब कुछ कर चुकी हूं। आप मेरे सभी गीत देख सकते हैं, मैं पहले ही यह सब कर चुकी हूं। उन्होंने कहा, मैंने 'देखता है तू क्या' में जो किया है, वह उन्होंने 'शीला की जवानी' में किया है। 'चिकनी चमेली' में उन्होंने एक बार फिर मेरी नकल की है। इससे मालूम होता है कि कैटरीना सच में मुझे पसंद करती हैं...यदि कोई मेरी नकल करना और मेरी तरह नृत्य करना चाहता है, तो यह ठीक है। राखी को अब तक कोई पुरस्कार नहीं मिला है। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुद की तुलना आमिर खान से की। वैसे वह मजाकिया अंदाज में थीं और उन्होंने कहा, आमिर और मैं एक जैसे हैं। न तो उन्हें पुरस्कार मिले हैं और न ही मुझे मिले हैं, लेकिन हमने भारत का दिल जीता है और हमें किसी पुरस्कार की आवश्यकता नहीं है। राखी अंतिम बार 'लूट' के आइटम गीत में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। वह इन दिनों रिएलिटी शो 'अजब देश की गजब कहानियां' का प्रस्तुतिकरण कर रही हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राखी सावंत, कैटरीना कैफ, चिकनी चमेली, अग्निपथ, बॉलीवुड, फिल्मी है, सिनेमा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com