विज्ञापन

16 साल की श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे रजनीकांत, एक अपशकुन की वजह से कभी पूरा नहीं हो पाया ये सपना

आज हम आपको रजनीकांत की एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपने सुना हो. रजनीकांत को उस एक्ट्रेस से प्यार हो गया था जो 13 साल की उम्र में उनकी मां का रोल कर चुकी थी.

16 साल की श्रीदेवी से शादी करना चाहते थे रजनीकांत, एक अपशकुन की वजह से कभी पूरा नहीं हो पाया ये सपना
रजनीकांत की लव स्टोरी
Social Media
नई दिल्ली:

प्रेम कहानी, लव स्टोरी, आशिकी या इश्क के मामले में बॉलीवुड फिल्में काफी अमीर हैं. हमने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में देखी हैं. खासतौर से लव स्टोरी के मामले में तो कोई हमारा हाथ नहीं पकड़ सकता. हीर रांझा, लव स्टोरी, लम्हे (Lamhe), चांदनी (Chandni), सदमा (Sadma) कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें दर्शकों का दिल छू लिया. अगर आपने गौर किया हो तो आखिरी तीन फिल्मों में हीरोइन श्रीदेवी (Sridevi) थीं. हमने श्रीदेवी पर फोकस इसलिए किया क्योंकि ये कहानी उन्हीं पर है. जी हैं श्रीदेवी ही वो एक्ट्रेस थीं जिनपर रजनीकांत (Rajinikanth) का दिल आया था और वह उन्हें अपनी लाइफ पार्टनर बनाना चाहते थे.

श्रीदेवी को प्रपोज करने पहुंच गए थे रजनीकांत | Rajinikanth was planning to propose Sridevi

थलाइवा और साउथ फिल्मी इंडस्ट्री के सुपर स्टार जैसे नामों से पहचाने जाने वाले रजनीकांत का दिल श्रीदेवी के लिए धड़कता था और उनकी तरफ से तो बात शादी तक पहुंच गई थी. उस वक्त श्रीदेवी बहुत छोटी उम्र की थीं. रजनीकांत के करीबी और फिल्मकार के.बालचंदर के मुताबिक, जब श्रीदेवी 16 साल की थीं, तब रजनीकांत ने उनसे शादी करने का मन बना लिया था. 

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् और रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़, अरुण गोविल 90s के सबसे महंगे एक्टर, फिर भी राम बनने की फीस जान होंगे हैरान

Latest and Breaking News on NDTV

रिश्ते के लिए श्रीदेवी की मां से बात करने वाले थे रजनीकांत | Rajinikanth never proposed sridevi because of a bad omen

रजनीकांत अपना रिश्ता लेकर श्रीदेवी की मां से बात करने को तैयार थे. इसके लिए उन्होंने एक खास मौका भी चुना. ये मौका था श्रीदेवी के नए घर के गृह प्रवेश का. रजनीकांत अपने दोस्त के.बालचंदर के साथ वहां पहुंचे लेकिन तभी अचानक बिजली चली गई. रजनीकांत ने इसे एक बुरा शकुन माना और बिना कुछ कहे वहां से लौट आए. इसके बाद उन्होंने अपने प्यार का इजहार कभी नहीं किया.

यह भी पढ़ें: रेखा के जीजाजी की 4 फोटो, बॉलीवुड के खूंखार विलेन, 90s में चमकी किस्मत, सुपरस्टार की छोटी बहन से की शादी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com