- रजनीकांत मना रहे हैं अपना 70वां जन्मदिन
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर किया विश
- बर्थडे पर जाने ये खास बाते
साउथ के सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) आज अपना 70वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी खूब बधाइयां दे रहे हैं. रजनीकांत को उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी विश किया है. पीएम ने सुपरस्टार रजनीकांत को बधाई देते हुए कहा, "प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं. आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं." बता दें, रजनीकांत (Rajinikanth Birthday) का जन्म 1950 में बेंगलुरू में हुआ था. मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में रजनीकांत का जीवन काफी अभावों से बिता. रजनीकांत की आम आदमी से एक सुपरस्टार बनने की कहानी काफी प्रेरणादायक है. तो आइए बताते हैं, उनके जीवन से जुड़ी ये खास बाते...
1- सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth 70th Birthday) के बचपन का नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. उनके पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक हवलदार थे. उनकी मां जीजाबाई की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
2-मां जीजाबाई की मौत के बाद चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रजनीकांत को अहसास हुआ कि घर की माली हालत ठीक नहीं है. बाद में उन्होंने परिवार को सहारा देने के लिए कुली का भी काम किया.
3-रजनीकांत का एक बस कंडक्टर के तौर पर भी अंदाज निराला था या किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं था. वह अलग तरह से टिकट काटने और सीटी मारने की अपनी शैली को लेकर यात्रियों और दूसरे बस कंडक्टरों के बीच मशहूर थे.
4- रजनीकांत नाटकों में हिस्सा लेते थे, इसके कारण उनको अभिनय करने का काफी शौक था. हालांकि, धीरे-धीरे यह शौक जुनून में तब्दील हो गया.
5- अपने शौक को पूरा करने के लिए रजनीकांत ने नौकरी छोड़ चेन्नई के अद्यार फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला ले लिया.
6-एक नाटक के दौरान मशहूर फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर की नजर रजनीकांत पर पड़ी और वो रजनीकांत से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने रजनीकांत को फिल्म का किरदार निभाने का प्रस्ताव दे डाला.
7- रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में आई तमिल फिल्म 'अपूर्वा रागंगाल' से की. इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था.
8-इस फिल्म के बाद रजनीकांत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
9- रजनीकांत (Rajinikanth) ने एथीरात कॉलेज की छात्रा लता से शादी की है. लता ने कॉलेज मैगजीन के लिए उनका इंटरव्यू लिया था. उन्होंने 26 फरवरी, 1981 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में सात फेरे लिए.
10- रजनीकांत की दो बेटियां हैं- ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत और उनकी पत्नी 'द आश्रम' नामक एक स्कूल चलाती हैं. बेटी ऐश्वर्या की शादी धनुष के साथ 18 नवंबर, 2004 को हुई थी. उनकी छोटी बेटी तमिल फिल्म उद्योग में निर्देशक, निर्माता और ग्राफिक डिजाइनर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं