विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

गर्लफ्रेंड की शादी पर टूट गए थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जलाया, रोते-रोते बाथटब में गिर पड़े थे, पत्नी कृष्णा राज ने किया था खुलासा, मेरे लिए...

राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी. अपने काम के अलावा राज कपूर निजी ज़िंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे.

गर्लफ्रेंड की शादी पर टूट गए थे राज कपूर, सिगरेट से खुद को जलाया, रोते-रोते बाथटब में गिर पड़े थे, पत्नी कृष्णा राज ने किया था खुलासा, मेरे लिए...
गर्लफ्रेंड की शादी पर टूट गए थे राज कपूर
नई दिल्ली::

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े शोमैन राज कपूर भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. 12 दिसंबर, 2024 को राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई गई.राज कपूर ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 11 फिल्मफेयर पुरस्कार, पाल्मे डी'ओर नामांकन, क्रिस्टल ग्लोब पुरस्कार, पद्म भूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार जीते हैं. राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में पहुंचाया, जिसके लिए उन्हें आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी. अपने काम के अलावा राज कपूर निजी ज़िंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे. राज कपूर ने अपने जीवन में कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ रोमांस को लेकर चर्चा में रहे. 

हालांकि एक्ट्रेस नरगिस के साथ उनका रिश्ता बाकी सभी से अलग था. राज कपूर और नरगिस का अफेयर श्री 420 के सेट पर शुरू हुआ था, जबकि वह शादीशुदा थे.  उस समय नरगिस की उम्र सिर्फ़ 16 साल थी. कृष्णा राज कपूर से विवाहित होने के बावजूद, राज कपूर और नरगिस का रिश्ता अगले सात सालों तक चला. हालांकि, उनके रिश्ते में एक ऐसा पल भी आया, जब राज कपूर और नरगिस अलग हो गए. यह उनके लिए बहुत दुखद दौर था, जल्द ही नरगिस ने सुनील दत्त से शादी क लिया. कहा जाता है कि राज कपूर ने नरगिस और सुनील दत्त की शादी के बाद खुद को सिगरेट के बट से जला लिया और बाथटब में गिर पड़े.

जब मार्च 1958 में नरगिस और सुनील दत्त की शादी हुई, तो राज कपूर पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने खुद को नुकसान भी पहुंचाया. मधु जैन की लोकप्रिय किताब, द कपूर: द फर्स्ट फ़िल्म फ़ैमिली ऑफ़ इंडियन सिनेमा के अनुसार, राज कपूर ने नरगिस की सुनील दत्त से शादी के बाद 'धोखा' महसूस किया. किताब में यह भी कहा गया है कि नरगिस और सुनील दत्त की शादी से राज कपूर इतने तनाव में थे और उनका दिल टूट गया था कि उन्होंने सिगरेट के बट से खुद को जला लिया. यही नहीं उन्होंने बहुत ज़्यादा शराब पीना शुरू कर दिया, जिसका असर उनके परिवार पर पड़ा.

द कपूर: द फर्स्ट फ़िल्म फ़ैमिली ऑफ़ इंडियन सिनेमा में यह भी  लिखा गया है कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने लेखक बनी रूबेन के साथ बातचीत में अपने पति के नरगिस के साथ संबंध के बारे में खुलकर बात की थी. उनकी पत्नी ने उस समय को याद किया, जब नरगिस की शादी हुई थी और राज कपूर कुछ समय के लिए रात-रात भर नशे में घर आने लगे थे. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति नरगिस के लिए रोते हुए बाथटब में गिर जाते थे. कृष्णा राज कपूर के लिए यह एक अशांत दौर था जब उन्होंने अपने पति को किसी दूसरी महिला के लिए रोते देखा.

नरगिस और राज कपूर एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, हालांकि दोनों की शादी नहीं हो सकती थी. कुछ रिपोर्ट्स में नरगिस के भाई को उनके और राज कपूर के बीच आने के लिए दोषी ठहराया गया. लेकिन एक बात बिल्कुल साफ थी कि नरगिस जल्द शादी कर के घर बसाना चाहती थीं. कहा जाता है कि  नरगिस भारत के गृह मंत्री मोरारजी देसाई के पास यह जानने गईं कि वह राज कपूर से कानूनी तौर पर कैसे शादी कर सकती हैं. हालांकि राज पहले से शादीशुदा थे और हिंदू थे. वहीं राज कपूर कृष्णा राज कपूर को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उनकी प्रेम कहानी का अंत हुआ.

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kapoor Nargis Affair, Raj Kapoor Nargis Dutt, Raj Kapoor Nargis Dutt Facts, Raj Kapoor Nargis Dutt Bond, Raj Kapoor Nargis Dutt Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com