विज्ञापन

राहुल रॉय की वाइफ की 5 फोटो, 2020 में आया था ब्रेन स्ट्रोक आज एक्टर पहचान को तरसे

आज हम आपको आशिकी के हीरो राहुल रॉय की वाइफ की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं. राहुल का अफेयर पूजा भट्ट और मनीषा कोइराला जैसी एक्ट्रेसेस से रहा, लेकिन उन्होंने एक टॉप मॉडल से शादी की.

राहुल रॉय की वाइफ की 5 फोटो,  2020 में आया था ब्रेन स्ट्रोक आज एक्टर पहचान को तरसे
राहुल रॉय की पत्नी थीं राजलक्ष्मी खानविलकर

भारतीय गजल और प्लेबैक सिंगर पंकज उधास भले ही अब हमारे बीच न हों, लेकिन उनके गाने हर दिल में हमेशा एक खास जगह बनाए रखेंगे. पंकज उधास एक गाना 'चुपके चुपके सखियों से वो' जबरदस्त हिट रहा था और इस म्यूजिक वीडियो में नजर आए कलाकार भी रातों-रात स्टार बन गए थे. 'चुपके चुपके सखियों से वो' गाना जॉन अब्राहम और राजलक्ष्मी खानविलकर के साथ शूट किया गया था, और इसके रिलीज होने के बाद दोनों को ही बेहिसाब लोकप्रियता मिली. उस समय राजलक्ष्मी खानविलकर की खूबसूरती की चर्चा पूरी फिल्म इंडस्ट्री में आग की तरह फैल गई.

Latest and Breaking News on NDTV

इस गाने के रिलीज होने के बाद राजलक्ष्मी खानविलकर रातों-रात स्टार बन गईं, लेकिन वह बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाईं. राजलक्ष्मी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अधिक चर्चा में रहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

राजलक्ष्मी खानविलकर की मुलाकात साथी मॉडल समीर सोनी से एक कैडबरी ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों ने जल्द ही शादी कर ली, लेकिन महज 6 महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. समीर सोनी ने एक बार बताया था कि जिस रात उनकी पहली फिल्म का प्रीमियर था, उसी रात उनका तलाक भी फाइनल हुआ था.

Latest and Breaking News on NDTV

इधर समीर ने निलम कोठारी से शादी कर ली और उधर राजलक्ष्मी को आशिरी फेम एक्टर राहुल रॉय से प्यार हो गया. साल 2000 में राहुल और राजलक्ष्मी ने शादी कर ली. लेकिन यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, और 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. वहीं साल 2020 में एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था, तब वह अचानक चर्चा में आ गए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

दरअसल राजलक्ष्मी अपने करियर और बिजनेस के लिए ऑस्ट्रेलिया में रहती थी और राहुल इंडिया में, इस तरह के लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से रिश्ते में दरार आ गई. राहुल ने कई इंटरव्यू में बताया कि वह और राजलक्ष्मी एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन दूरी और बिजी लाइफ ने उनके रिश्ते को कमजोर कर दिया. 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

हालांकि इसके बाद भी राहुल ने कहा कि वह राजलक्ष्मी का सम्मान करते हैं और वह हमेशा उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेंगी. इस शादी के टूटने के बाद राहुल राय ने कभी शादी नहीं की. राहुल रॉय से तलाक के बाद, राजलक्ष्मी खानविलकर इस समय कहां हैं और क्या कर रही हैं, इस बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने रितेश देशमुख से मांगा काम, अमिताभ, विद्या, संजय दत्त की इस फिल्म के लिए बोले- मुझे भी लो इसमें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com