विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2018

राधे मां ने एक्टिंग डेब्यू पर खोला राज, बोलीं- 'मैं मॉडर्न हूं क्योंकि ना मैं संत हूं ना गुरु, ना ही साधु...'

अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वाली राधे मां (Radhe Maa) अब वेब सीरीज के जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. 6 एपिसोड वाली उनकी वेब सीरीज 'राह दे मां (Raah De Maa)' 21 अगस्त को रिलीज हो रही है.

राधे मां ने एक्टिंग डेब्यू पर खोला राज, बोलीं- 'मैं मॉडर्न हूं क्योंकि ना मैं संत हूं ना गुरु, ना ही साधु...'
'राह दे मां' में एक्टिंग कर रही हैं राधे मां
  • राधे मां ने किया एक्टिंग डेब्यू
  • 'राह दे मां' वेब सीरीज में आएंगी नजर
  • एक्टिंग को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली: अपने स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वाली राधे मां (Radhe Maa) अब वेब सीरीज के जरिये एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. छह एपिसोड वाली उनकी वेब सीरीज 'राह दे मां (Raah De Maa)' 21 अगस्त को रिलीज हो रही है और इसमें राधे मां अपने ही रूप में नजर आएंगी. यह वेब सीरीज एक ऐसी फैमिली की कहानी है जहां इकलौते बेटे को उसके मां-बाप फिल्म स्टार बनाना चाहते हैं. वे लोग लड़के को लेकर राधे मां के पास आशीर्वाद लेने जाते हैं, जल्द ही नौजवान को एक फिल्म मिल जाती है. लेकिन कहानी में उस वक्त मोड़ आता है जब लड़का समलैंगिकता में दिलचस्पी लेने लगता है.

सपना चौधरी ने मुंह पर चुन्नी लपेट लगाए तूफानी ठुमके, पहले नहीं देखा होगा ऐसा धांसू डांस- Video Viral
 

भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पर चलाए 'नैनों से बाण' तो वो बोली, 'अपनी लिमिट में रह...'

वेब सीरीज 'राह दे मां' के ट्रेलर लांच पर मौजूद राधे मां ने कहा ''कुछ लोगों ने मुझे मना किया कि रमन (फिल्म के प्रोड्यूसर रमन हांडा) के प्रोग्राम में ना जाइए, लोग क्या कहेंगे. लेकिन मैंने कहा कि लोग कुछ भी कहें, अब अगर रमन मुझे मां मानता है तो अब जो भी मेरे साथ होगा नो प्रॉब्लम. मैं वहां जरूर जाऊंगा क्योंकि रमन ने मुझ से बड़ी इमोशनल बात कही कि 'आप मेरी मां हो आप नहीं आओगी तो कौन आएगा?' मुझे रमन का दिल रखना था इसलिए मैं आ गई. मुझे सबने ममतामयी मां का दर्जा दिया है. मैं मिट जाउंगी मर जाऊंगी पर ममता कभी नहीं छोड़ूंगी.''

बिस्तर देख 'पागलपन' पर उतरी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, यूं दिखाया 'जंगली' अंदाज- Video हुआ वायरल
 

बिस्तर देख 'पागलपन' पर उतरी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, यूं दिखाया 'जंगली' अंदाज- Video हुआ वायरल

वेब सीरीज में एक्टिंग डेब्यू करने पर राधे मां ने कहा ''मैं जिंदगी में कभी एक्टिंग नहीं करती, मैं जैसी हूं, वैसी ही रहती हूं. इस वेब सीरीज में भी मैं राधे मां के रूप में ही हूं. मैं मां हूं और मां का किरदार निभाऊंगी सामने वाला कुछ भी सोचे. मैं नेचुरल रहती हूं, लाइफ में एक्टिंग नहीं करती. मैं मॉडर्न हूं क्योंकि ना मैं संत हूं ना गुरु हूं ना साधु हूं. मैं बचपन से रेड कलर पसंद करती हूं. मैं किसी का दिल नहीं दुखाती. मैं सबको प्यार करती हूं. मैं यह सोचती हूं कि किसी के भी इवेंट में जाऊं तो वहां किसी का दिल नहीं दुखाऊं.'' इस वेब सीरीज में राधे मां, पंकज बेरी, आराधना उप्पल, अमन महेश्वरी और आयुषी शर्मा नजर आएंगे. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radhe Maa, Raah De Maa Web Series, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com