विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

पाकिस्तान में ईद पर 'रेस 3' नहीं, शाहरुख की इस एक्ट्रेस की फिल्म होगी रिलीज

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' इस बार ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है.

पाकिस्तान में ईद पर 'रेस 3' नहीं, शाहरुख की इस एक्ट्रेस की फिल्म होगी रिलीज
सलमान खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म  'रेस 3' इस बार ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. हर साल की तरह इस बार भी सभी को उम्मीद है कि ईद के मौके पर उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में सलमान खान के लाखों फैन्स हैं, जोकि उनकी फिल्म पहले दिन पहला शो देखना पसंद करते हैं. लेकिन इस बार ईद पर पाकिस्तानी फैन्स के लिए शॉकिंग और बुरी खबर है. पाकिस्तान सरकार ने ईद के मौके पर अपनी फिल्म इंडस्ट्री को प्रमोट करने के उद्देश्य से पाकिस्तान के मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन, ब्रॉडकास्टिंग, नेशनल हिस्ट्री ऐंड लिटररी हेरिटेज (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सेंसर्स) ने ईद के मौके पर किसी भी भारतीय फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी है.

सलमान खान का धमाकेदार तोहफा, 'रेस 3' का 'Selfish' लिखने के बाद गाया 'दस का दम'; देखें वीडियो

पाक सरकार के इस आदेश में लिखा गया है, 'स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री को रिवाइव और प्रमोट करने के उद्देश्य से संघीय सरकार ने फैसला लिया है कि ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के मौकों पर कोई भी भारतीय फिल्म रिलीज नहीं होगी. यह प्रतिबंध ईद से दो दिन पहले और ईद के दो हफ्ते बाद तक लागू रहेगा.' हालांकि बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अपनी फिल्म ईद के मौके पर ला रही हैं. 

देखें ट्रेलर-


शाहरुख की 'रईस' में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली माहिरा खान भले ही अब बॉलीवुड में एक्टिंग नहीं पा रही हों, लेकिन वह अपने पाकिस्तानी फैंस के दिलों में बसने को तैयार हैं. भारत में जहां ईद के मौके पर 'रेस 3' रिलीज होगी, वहीं पाकिस्तान में ईद के ही दिन माहिरा खान की अपनी फिल्म '7 दिन मोहब्बत इन' फिल्म रिलीज होगी.

पाकिस्तान के इस फैसले से सलमान खान को लगा जोर का झटका, Race 3 पर यूं गिरी गाज

पाकिस्तानी सलमान खान फैंस अब ईद के दिन मजबूरन माहिरा की फिल्म देखना चाहेंगे. बता दें कि माहिरा की पहली पाकिस्तानी डेब्यू फिल्म 'बोल' में अपनी शानदार एक्टिंग से काफी पहचान बनाई थी. माहिरा खान की अभी एक और फिल्म आनी है, जिसका नाम 'मौला जट 2' होगा. उन्होंने कई टीवी शो 'एमटीवी मोस्ट वान्टेड', 'वीकेंड विद माहिरा', 'नियत', 'हमसफर' जैसे प्रोग्राम में होस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Race 3, Mahira Khan, 7 Din Mohabbat In
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com