बॉलीवुड में एक ऐसे एक्टर थे जिनकी एक्टिंग के लोग दीवाने थे. उनकी आवाज़ से लेकर अंदाज़ तक सब निराला था. उनके डायलॉग्स तो आज भी बच्चे बच्चे की ज़ुबां पर है. उनका ऐसा ही अंदाज लोगों को इंप्रेस करता था. उन्होंने तिरंगा, सौदागर जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जो आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं. जी हां हम बात क़र रहे हैं एक्टर राजकुमार की. राज कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बताते नजर आ रहे हैं उन्हें किन चीजों का शौक था और वो कैसे रहना पसंद करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खूबसूरत औरतों के बारे में सोचते हैं
जब एक इंटरव्यू में राज कुमार से पूछा गया कि फिल्मों के अलावा वो किस बारे में सोचते हैं तो उन्होंने कहा-खूबसूरत औरतों के बारे में. पहले सोचते थे और मुस्कुराते हैं. मुझे खुले आसमान का शौक है. मैं इस होटल में नहीं रुकता. मैं बालकनी वाले होटल में रुकता. जहां से खुला आसमान नजर आता है, हरियाली नजर आती है. मुझे दरिया, समंदर का शौक है. राज कुमार के इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
फैंस को स्टाइल आया पसंद
एक यूजर ने लिखा- ये मेरे पापा के फेवरेट एक्टर थे. वहीं दूसरे ने लिखा- क्लासी गाय और उनकी परफॉर्मेंस शानदार होती थी. क्या पर्सनालिटी थी. वहीं एक ने लिखा- इनके जैसा कोई नहीं है. बता दें राज कुमार 3 जुलाई 1996 को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे. उनके निधन से उनके फैंस चौंक गए थे. राज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं. इनमें से एख मदर इंडिया भी है. जो लोगों की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों में से एक है. कई एक्ट्रेसेस के साथ राज कुमार की जोड़ी को पसंद किया जाता था. उनका रोमांस करने का स्टाइल काफी अलग था. इस वजह से ये स्टाइल लोगों को आज भी सबसे अलग लगता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं