Shraddha Srinath: इन दिनों फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक को लेकर काफी चर्चा है. फिल्म में ऋतिक रोशन वेधा के रोल में नजर आएंगे तो वहीं विक्रम के रोल में नजर आएंगे सैफ अली खान. विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है. यह फिल्म इसी नाम से 2017 में रिलीज हुई थी. तब वेधा के रोल में नजर आए थे, एक्टर विजय सेथुपथी और विक्रम के रोल में दिखे थे एक्टर आर माधवन. वहीं फिल्म में माधवन की एडवोकेट वाइफ प्रिया के रोल में दिखी थी एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ. श्रद्धा श्रीनाथ फिल्म में दमदार रोल में थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्रद्धा श्रीनाथ फिल्म में एक प्रोफेशनल एडवोकेट औऱ साड़ी लुक में नजर आईं. वहीं वह रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस और टैलेंटेड हैं. वह अय्यर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करती हैं हैं. उन्होंने मलयालम फिल्म कोहिनूर से शुरुआत की और कन्नड़ मनोवैज्ञानिक थ्रिलर यू टर्न (2016) में के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है.
श्रद्धा का जन्म 29 सितंबर 1990 में जम्मू और कश्मीर के उधमपुर शहर में हुआ. उनके पिता भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट में अधिकारी हैं और उनकी मां एक स्कूल टीचर हैं. वह पूरे भारत में पली-बढ़ी और सूरतगढ़ (राजस्थान), भोपाल (मध्य प्रदेश), धारचूला (उत्तराखंड) बेलगावी (कर्नाटक), सिलचर (असम) और सिकंदराबाद (तेलंगाना) शहरों में रहीं. आर्मी स्कूल सिकंदराबाद से 12वीं करने के बाद वह बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में कानून का अध्ययन करने के लिए बैंगलोर चली गईं.
लॉ करने के बाद वह बैंगलोर स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी की वकील के रूप में काम करने लगीं. हालांकि जॉब के साथ ही वह फिल्मों और ऐड फिल्मों में काम करती रहीं. विनय गोविंद द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म कोहिनूर में उन्होंने सेकेंड लीड रोल किया. उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिलती गई और आज वह साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं.
उन्होंने 2019 में मिलन टॉकीज़ में अली फ़ज़ल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसे तिग्मांशु धूलिया ने निर्देशित किया था. मिलन टॉकीज के बाद वह वह जर्सी में नजर आईं.
VIDEO: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ब्लैक आउटफिट में हुई स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं