पुष्पा: द राइज इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है. यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक के रूप में सामने आई है. दर्शकों के बीच इसके लिए जुनून देखते ही बन रहा है. इस फिल्म को 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. Pushpa को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि इस सुपरहिट मूवी से जुड़े कलाकारों में से हरेक ने निर्माताओं से इसमें काम करने के बदले अच्छे-खासे पैसे लिये हैं. लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज की भूमिका पर्दे पर निभाने के लिए 20 करोड़ रुपये लिये हैं, तो वहीं फीमेल लीड रश्मिका मंदाना, जो कि उनके ऑनस्क्रीन लव इंटरेस्ट के रूप में दिखी हैं, उन्होंने 10 करोड़ रुपये हैं.
सामंथा रुथ प्रभु ने एक स्पेशल नंबर 'ऊ अंटावा ऊ ऊ अंटावा के लिए 1.5 करोड़ रुपये लिये. उसी तरह से आईपीएस भंवर सिंह का किरदार निभाने के लिए फहद फासिल ने करीब 3 करोड़ रुपये लिये हैं. फिल्म में दक्षिणायनी के रूप में नजर आने वालीं जानी-मानी अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज ने हर दिन की शूटिंग के लिए 2 लाख रुपये लिये हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेता राव रमेश ने भूमिरेड्डी सिद्दप्पा नायडू का किरदार निभाने के लिए 30 लाख रुपये लिये हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलम श्रीनु की फिल्म में कॉमेडी रोल के लिए अभिनेता सुनील ने 1 करोड़ रुपया लिया है. इनके अलावा मूवी के निर्देशक और लेखक सुकुमार ने 25 करोड़ रुपये की फीस ली है. इस तरह से धाकड़ कलाकारों को फिल्म में लेने के लिए निर्माताओं ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, जिसका नतीजा यह हुआ है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
ये भी देखें: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Matsya Kaand की टीम से बातचीत | Ravi Dubey | MX Player
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं