विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2020

शादी के बाद रेमो डिसूजा को देखने अस्पताल में बीवी संग पहुंचे पुनीत पाठक, Video हुआ वायरल

शादी के बाद पुनीत पाठक (Punit Pathak) अपनी बीवी निधि सिंह (Nidhi Singh) संग रेमो डिसूजा (Remo D'souza) को देखने अस्पताल में पहुंचे हैं, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शादी के बाद रेमो डिसूजा को देखने अस्पताल में बीवी संग पहुंचे पुनीत पाठक, Video हुआ वायरल
रेमो डिसूजा (Remo D'souza) का वीडियो हुआ वायरल
  • रेमो डिसूजा को देखने पहुंचे पुनीत पाठक
  • बीवी संग वीडियो हो रहा है वायरल
  • रेमो डिसूजा की बीवी लिजेल दिखीं साथ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. हालांकि, अब रेमो डिसूजा (Remo D'Souza Video) की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है. वहीं, शादी के बाद पुनीत पाठक (Punit Pathak) अपनी बीवी संग रेमो को देखने अस्पताल पहुंचे. जहां से उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत पाठक अस्पताल की बालकनी में खड़े हुए हैं और रेमो की बीवी लिजेल डिसूजा से बात कर रहे हैं. 

पुनीत पाठक (Punit Pathak) और निधि (Nidhi) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है. दोनों के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, बीते दिनों ही पुनीत पाठक ने अपनी गर्लफ्रेंड निधि के साथ शादी की थी, जिसके फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए थे. 


वहीं, रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) फिल्म डायरेक्शन के साथ-साथ कई बड़ी फिल्मों में कोरियोग्राफी कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी. साल 2000 में 'दिल पे मत ले यार' फिल्म में उन्होंने कोरियोग्राफी की.  बता दें कि   रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) ने 'फ्लाइंग जट', 'रेस 3', 'फालतू', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2' और 'स्ट्रीट डांसर' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वो कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं. रेमो डिसूजा डांस प्लस शो में मुख्य जज की भूमिका निभाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punit Pathak, Punit Pathak Video, Punit Pathak Video Viral, Punit Pathak Visits Remo D'souza, Remo D'souza Video Viral, Lizel D'souza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com