मराठी फिल्म Mulshi Pattern की सफलता के बाद निर्माता पुनीत बालन नई फिल्म 'द हिंदू बॉय' 7 मई को रिलीज हो गई है. इस फिल्म में बॉलीवुड और टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता शरद मल्होत्रा नजर आए हैं. हाल ही में कश्मीरी पंडितों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताने वाली विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने एक बड़ी सनसनी पैदा कर दी है. इस फिल्म में हमने देखा कि कश्मीरी पंडित अतीत में क्या भुगत चुके हैं, लेकिन अब असल में उनकी क्या स्थिति है? वे अभी किन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं? क्या वे अभी भी पीड़ित हैं? क्या वे अभी भी अपना जीवन किसी बुरे सपने की तरह जी रहे हैं? ये सारे सवाल बहुत व्यथित करने वाले हैं और कश्मीरी पंडितों की भी स्थिती कुछ ऐसी ही है. पुनीत बालन और पुनीत बालन स्टूडियोज ने अपनी आने वाली फिल्म 'द हिंदू बॉय' में इन सब विषयों पर रौशनी डाली है.
ट्रेलर आउट होने के बाद से ही लोग इस फिल्म के प्रति लगातार अपना प्यार दिखा रहे थे. 'द हिंदू बॉय' एक हिंदू पंडित युवा लड़के की कहानी है, जिसे उसकी सुरक्षा के लिए कश्मीर से बाहर भेजा गया था. जब वह 30 साल बाद अपने घर लौटता है तो वह क्या अनुभव करता है और उसके साथ क्या होता है, यह देखना वाकई में दिलचस्प होने वाला है. इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता शरद मल्होत्रा लीड रोल में हैं. शरद मल्होत्रा नागिन 5, विद्रोही, एक तेरा साथ, कसम, बनू मैं तेरी दुल्हन जैसी धारावाहिक और फिल्मों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोगों के पसंदीदा रहे हैं. अब इस नए और अलग रोल के साथ वे अपने फैन्स को सरप्राइज देने वाले हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुनीत बालन की बात की जाए तो वे हमेशा से ही लोगों के फेवरेट रहे हैं. फिल्म के बारे में बात करते हुए बालन ने कहा- "मैं अक्सर कश्मीर जाता हूं और मैंने उनके दर्द को बहुत करीब से देखा है. मुझे उन्हें आज भी तकलीफ में देखना दर्द देता है, वो भी तब जब हम स्वतंत्र रूप से और शांति से रह रहे हैं. मैं हमेशा उनके लिए किसी तरह की मदद करना चाहता था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि कैसे, जब फिल्म 'द हिंदू बॉय' मेरे पास आई तो मैंने फैसला किया कि, हाँ! यह मेरा अवसर है कि मैं इन समस्याओं को सबके सामने ला सकूँ और कश्मीरी हिंदू पंडितों की स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक करूं. हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को बहुत पसंद किया गया है और बहुत अच्छी तरह से सराहा गया है और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी अच्छा प्रदर्शन करेगी". बता दें, 'द हिंदू बॉय' का निर्देशन शाहनवाज बाकल ने किया है और उन्होंने ही इसकी कथा और पटकथा भी लिखी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं