विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

किसानों के समर्थन में उतरीं Priyanka Chopra, Tweet कर बोलीं- उनके डर को दूर करने की जरूरत...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसानों के समर्थन में उतरी हैं. उन्होंने सरकार से किसानों के डर को दूर करने को लेकर गुहार लगाई है.

किसानों के समर्थन में उतरीं Priyanka Chopra, Tweet कर बोलीं- उनके डर को दूर करने की जरूरत...
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) का ट्वीट हुआ वायरल
  • किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा
  • दिलजीत दोसांझ का ट्वीट किया रिट्वीट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर लगातार बॉलीवुड सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसानों के समर्थन में उतरी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से किसानों को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने दिलजीत दोसांझ का किसानों को लेकर एक ट्वीट रिट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "बात प्यार की करो, धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता. हिंदू,सिख, मुस्लिम, इसाई, जैन, बौद्ध. सब एक दूसरे के भार हैं. इसलिए ही भारत दुनिया में सबसे अलग है. क्योंकि यहां पर सब प्यार के साथ रहते हैं. यहां पर हर धर्म का सत्कार किया जाता है." 

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Twitter) ने लिखा, "हमारे किसान हमारे फूड सैनिक हैं. उनके डर को दूर करने की जरूरत. उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है. एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संकट जल्द से जल्द खत्म हो जाए." प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

बात दें, दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) किसानों का समर्थन करने के लिए सिंघु बॉर्डर भी पहुंचे थे. यहां पर पहुंचकर उन्होंने कहा था कि ''मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि मुद्दों को न भटकाया जाए. यहां किसान के अलावा और कोई बात नहीं हो रही है. किसान जो भी चाहते हैं सरकार उनकी मांगो को मान ले. जैसा कि आप देख सकते हैं सभी लोग शांतिपूर्वक बैठकर आंदोलन कर रहे हैं. कोई खून खराबा नहीं हो रहा है. सोशल मीडिया पर गलत अफवाह न फैलाया जाए''.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Twitter, Priyanka Chopra Tweet Viral, Priyanka Chopra On Farmer's Protest, Priyanka Chopra On Diljit Dosanjh Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com