विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2020

प्रियंका चोपड़ा का स्पेन टूर पर दिखा जबरदस्त अंदाज, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है Video

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों स्पेन टूर पर गई हुई हैं, उससे जुड़ा एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है.

प्रियंका चोपड़ा का स्पेन टूर पर दिखा जबरदस्त अंदाज, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है Video
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • प्रियंका चोपड़ा का टूर पर दिखा जबरदस्त अंदाज
  • एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • प्रियंका चोपड़ा के वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई है. हाल ही में एक्ट्रेस स्पेन टूर पर गईं, जिससे जुड़ा वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया. इस वीडियो में एक्ट्रेस का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कार में बैठी स्पेन की रोड ट्रिप पर जाती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. 

नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली को दी चेतावनी, बोलीं- मैंने मुंह खोला तो तुम्हारे मम्मी, पापा और बहन की बातों को...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "टूर लाइफ." एक्ट्रेस की इस रोड ट्रिप के वीडियो में उनका एटीट्यूड देखने लायक है. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. उनकी फोटो हो वीडियो, दोनों ही धमाल मचाने के लिए काफी रहती है. कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था, जिसमें वह अपने पति निक जोनास के साथ डांस करती नजर आ रही थीं. इस वीडियो को उनके पति निक जोनास ने ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था. 

सुनील शेट्टी के बाइसेप्स को बार-बार छू रहा था यह फैन, एक्टर का यूं आया रिएक्शन- देखें Video

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, एक्ट्रेस जायरा वसीम (Zaira Wasim) और एक्टर रोहित शराफ अहम भूमिका में दिखाई दिये थे. इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में करीब 3 साल बाद कदम रखा था. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता हैं, और उन्होंने लगभग 55 से अधिक फिल्मों में काम किया है. प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी अभिनय की शुरुआत हिट सीरीज 'क्वांटिको' से की, जो एबीसी पर तीन सीजन के लिए प्रसारित हुई.

देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Video, Priyanka Chopra Tour Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com