विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी संग शेयर की तस्वीर, बोलीं- व्हाइट टाइगर और उसका बेबी...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में अपने पैट डॉगी के साथ एक फोटो शेयर की है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने डॉगी संग शेयर की तस्वीर, बोलीं- व्हाइट टाइगर और उसका बेबी...
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने शेयर की अपने डॉगी के साथ फोटो
  • प्रियंका चोपड़ा की फोटो हुई वायरल
  • एक्ट्रेस ने डॉगी संग शेयर की तस्वीर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं. बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस की 'द व्हाइट टाइगर (The White Tiger)' फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म को फैन्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसी बीच प्रियंका (Priyanka Chopra Photos) ने हाल ही में अपने पैट डॉगी के साथ एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने डॉगी डायना के साथ नजर आ रही हैं. लेकिन खास बात यह है कि प्रियंका और उनके डॉगी ने टाइगर स्टिप्स का आउटफिट पहना हुआ है. 


प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "व्हाइट टाइगर और उसका बेबी." प्रियंका और डायना की इस क्यूट तस्वीर पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इससे पहले एक्ट्रेस ने फोटोशूट करवाया था. जिसमें वह व्हाइट कलर के आउटफिट में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आईं थीं. 


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है. जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है. प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था. जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Photo, Priyanka Chopra Instagram, Priyanka Chopra Photo With Pet Dog, Priyanka Chopra In White Tiger, The White Tiger Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com