एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आखिरकार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के पास घर पहुंच गई हैं. वह इन दिनों भारत की अलग अलग लोकेशन पर एसएसएमबी 29 की शूटिंग में बिजी थीं, जिसके चलते वह बेटी से काफी समय से दूर थीं. वहीं उन्होंने हाल ही में बेटी मालती के साथ रियूनियन का एक फोटो फैंस के साथ शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा- घर. फोटो में मां बेटी का दिल जीतने वाला मोमेंट देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है.
फोटो में प्रियंका ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. जबकि एक्ट्रेस की गोद में मालती फ्लोरल गाउन में दिख रही हैं. जो लोग नहीं जानते हाल ही में प्रियंका जयपुर में थीं, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने ढेर सारी तस्वीरों के साथ शेयर की. हालांकि वह शहर क्यों पहुंचीं थीं. इसकी वजह सामने नहीं आई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति सिंगर निक जोनस ने जनवरी 2022 में बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था. जबकि कपल ने 2018 में राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन पैलेस में शादी की थी. वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम मधु चोपड़ा (प्रियंका की मां) और मैरी जोनस (निक की मां) के बीच के नाम पर रखा है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में वापसी करने के लिए तैयार है. वह एस एस राजामौली की मचअवेटेड फिल्म एसएसएमबी 29 में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास द ब्लफ और हैड ऑफ स्टेट हैं, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर फैंस को दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं