ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों कैसी हैं इसकी झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है. तो 15 तस्वीरें बताती हैं कि इन दिनों वो सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन अपने अपनों को भी नहीं भूली हैं चाहे वो बिटिया मालती मैरी हो या फिर 80 साल की रिश्तेदार फ्रान! रविवार को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की और सबके बारे में बताया भी. लंबे चौड़े नोट से जाहिर किया कि 'इन दिनों' उनका जीवन कैसा है? कैसे वो प्रोफेशन और पारिवारिक दायित्वों को निभा रही हैं. पिक्स और शॉट्स ज्यादातर 'सिटाडेल' के लोकेशन से हैं. प्रियंका ने बताया है कि इस बार कैसे उनका किरदार नादिया कुछ अलग होगा. प्रियंका ने 1 से लेकर 15 तक तस्वीरें और छोटे वीडियो शेयर किए हैं.
कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 1 और 2: नादिया इस सीजन में थोड़ी अलग है. 3: ट्यूब (लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन) में. 4: शूटिंग को समेट पार्क में जाने की जल्दी. 5: जब वह (मालती मैरी) काम पर मां से मिलने आती है. 6: और हम फिर से पार्क में जाते हैं. 7: सैर पर हम, गाने और बातचीत (बेटी के साथ वीडियो) 8: दोस्तों से मिलना जरूरी (इसमें अपनी सहेली नताशा को टैग किया है) 9: वह 80 साल की हो गईं! जन्मदिन मुबारक हो फ्रान (इस तस्वीर में सास को टैग किया है). 10: जब सूरज की किरणें आपको जगाती हैं. 11: ट्रैफिक सेल्फी (बेटी के साथ). 12,13,14: जब ग्लैमर इतना अच्छा होता है. 15: हवाई जहाज में वापस. हमेशा की तरह, घर की ओर दौड़ पड़ी हूं”.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. डे टू डे लाइफ का अपडेट देती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ग्रूमिंग और ग्रोथ की ओर इशारा करती तस्वीरें शेयर की थी. एक ओर था बचपन की तस्वीर का एक थ्रोबैक कोलाज और दूसरी ओर थी करियर के शुरुआती चरण की एक तस्वीर. उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिख अपने बचपन और अपनी युवावस्था को याद किया था.
उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चेतावनी: 9 साल की इस बच्ची को ट्रोल न करें. यह सोचना कितना बेतुका है कि किशोरावस्था और ग्रूमिंग कैसे एक लड़की को बदल कर रख देते हैं. बाईं ओर मैं अपने किशोरावस्था से पहले के अजीब हेयरस्टाइल में "बॉय कट" हेयरस्टाइल के साथ हूं, ताकि स्कूल में यह बोझिल न हो. (धन्यवाद मां मधु चोपड़ा ) मुझे "कटोरी कट" से बॉय कट तक लाने के लिए. तो यह एक जीत थी (हंसती इमोजी के साथ) और दाईं ओर मैं 17 साल की तब साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और इसके बाद सब कुछ बदल गया, हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक! दोनों तस्वीरें में एक दशक से भी कम का समय लेकिन अंतर कितना बड़ा.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं