विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2024

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने स्किन कैंसर का पता लगने के बाद करवाई सर्जरी, वीडियो शेयर कर दिया ये मैसेज

केविन जोनस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई हैं. उनकी सेहत को लेकर आई इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया.

प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस ने स्किन कैंसर का पता लगने के बाद करवाई सर्जरी, वीडियो शेयर कर दिया ये मैसेज
केविन जोनस ने शेयर की हेल्थ अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

पॉप सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के जेठ केविन जोनस को स्किन कैंसर का पता चला है. इसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी. सिंगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सबका ध्यान खींचा. इसमें उन्होंने तिल के इलाज के लिए अस्पताल जाने के बारे में बताया. जहां उन्हें स्किन कैंसर का पता चला था. अपने पोस्ट में केविन ने अपनी सर्जरी से पहले और बाद की हालत को दिखाया और तिल की रेगुलर जांच की अहमियत को बताया. वीडियो में केविन ने बताया, "आज मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटवा रहा हूं." फिर उन्होंने स्किन की असामान्यता वाले हिस्से पर ज़ूम इन किया और कहा, "हां यह असल में एक छोटा सा स्किन कैंसर है जो बढ़ने लगा है और अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करवानी होगी." उनके वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "अपने तिलों की जांच करवाएं. यह एक फ्रेंडली रिमाइंडर हैं."

हिट गाने 'लीव बिफोर यू लव मी' के लिए मशहूर केविन को अपने माथे पर हेयरलाइन के पास एक मस्सा मिला. आगे की मेडिकल जांच में इस मस्से की पहचान स्किन कैंसर के रूप में हुई. मंगलवार 11 जून को पोस्ट किए गए अपने इंस्टाग्राम वीडियो में उन्होंने अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी और अपने फॉलोअर्स से अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की अपील की. वीडियो में केविन की सर्जरी के बाद की फुटेज भी दिखाई गई. इसमें उनके माथे पर गॉज टेप लगा हुआ था और उन्होंने निशान को ढकने के लिए मजाकिया अंदाज में इमोजी का इस्तेमाल किया.

इस वीडियो ने फैन्स के बीच चिंता पैदा कर दी है. इसमें कई लोगों ने शेयर किया है कि एक साधारण मस्सा कितना खतरनाक हो सकता है. इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि मस्सा कैसे त्वचा कैंसर में बदल गया और कई वेल विशर्स केविन के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं. केविन के भाई निक जोनास ने पहले अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया था. इसमें उन्होंने फैन्स को फ्लू होने की जानकारी दी थी जिसके चलते उनके आगे के टूर अगस्त तक पोस्टपोन कर दिए गए थे. निक की तरह केविन भी प्रियंका चोपड़ा के साथ अच्छा गहरा रिश्ता रखते हैं. उन्होंने पिछले साल निक के साथ भारत का दौरा किया था और एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस भी दी थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Cancer, Kevin Jonas, Jonas Brothers, Carcinoma, Cancer Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com