विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2020

Priyanka Chopra बन गईं चाची, सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये प्यारा-सा नाम

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) चाची बन गई हैं. उनकी जेठानी और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने एक बेटी को जन्म दिया है.

Priyanka Chopra बन गईं चाची, सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, रखा ये प्यारा-सा नाम
सोफी टर्नर (Sophie Turnet) ने बेटी को दिया जन्म, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बन गईं चाची
  • प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची
  • जोनास परिवार ने किया नन्हे मेहमान का स्वागत
  • सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की दुनिया से हॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर में एक नन्हे मेहमान ने कदम रखा है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा चाची बन गई हैं. उनकी जेठानी और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने एक बेटी को जन्म दिया है. जोनास परिवार में बेटी के जन्म से खुशी का माहौल है. इतना ही नहीं, जो जोनास और सोफी टर्नर ने अपनी बेटी का प्यारा सा नाम भी रख लिया है. टीएमजी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक सोफी टर्नर ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था. 

Mr and Mrs Jonas Photo by @corbingurkin

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनास (Joe Jonas) ने अपनी बेटी का नाम विला रखा है. हालांकि, जोनास फैमिली में से अभी तक किसी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर नन्हे मेहमान के आने की खबर नहीं दी है. एंटरटेनमेंट टुनाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जो और सोफी इस खास समय का आनंद ले रहे हैं और केवल परिवार व खास दोस्तों के साथ ही बेटी के जन्म की खबर साझा की गई है. महामारी के दौरान जो और सोफी इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं को उनके और उनकी छोटी बेटी के आसपास कौन-कौन मौजूद है. 

???????? me

A post shared by Sophie Turner (@sophiet) on

सोफी टर्नर (Sophie Turner) और जो जोनास (Joe Jonas) की अक्टूबर, साल 2017 में सगाई हुई थी. वहीं, दोनों पिछले साल ही लास वेगास में शादी के बंधन में बंधे थे. जो और सोफी की शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुई थी. उनकी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) पिंक साड़ी में नजर आई थीं. बता दें कि सोफी टर्नर मशहूर टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में अपने किरदार सान्सा स्टार्क के लिए खूब जानी जाती हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म 'एक्स मैन: डार्क फीनिक्स' में नजर आई थीं. वहीं. जो जोनास मशहूर बैंड जोनास ब्रदर का हिस्सा हैं, जिसमें उनके बड़े भाई केविन जोनास और छोटे भाई निक जोनास भी शामिल हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Joe Jonas, Sophie Turner, Priyanka Chopra Family, Jonas Family Welcomed Baby Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com