- प्रियंका और निक का वीडियो हुआ वायरल
- निक के हाथ से माइक छीन प्रियंका ने गाया गाना
- जोनस ब्रदर्स के 'सकर' गाने पर झूमती दिखीं प्रियंका
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर कहर बरपा रखा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कराओके नाइट में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. प्रियंका और निक के कराओके नाइट की इस वीडियो को फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका जोनस ब्रदर्स के फेमस गाने 'सकर (Sucker)' को गाती नजर आ रही हैं तो वहीं निक भी उनका साथ देते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों का ये वीडियो डिनर पार्टी के दौरान का है क्योंकि यहां प्रियंका और निक के दोस्त भी मौजूद हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस पार्टी लुक में काफी खूबसूरत लग रही हैं. प्रियंका ने बैकलेस हॉल्टर नेक चैक ड्रेस पहनी है. इसके साथ ही उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है. इस लुक में प्रियंका चोपड़ा काफी खूबसूरत लग रही हैं. निक (Nick Jonas) भी ब्लैक कलर की शर्ट और पैन्ट में हैंडसम लग रहे हैं.
सुहाना खान ने अनन्या पांडे के साथ पार्टी में किया ऐसा धमाकेदार डांस, Video देख आप भी बोलेंगे वाह
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के इस वायरल वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका अपने गाने को लेकर चर्चा में आईं हो. इससे पहले भी प्रियंका अपनी एलबम को लेकर खबरों में आती रही हैं. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 11 अक्तूबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा जायरा वसीम (Zaira Wasim) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) भी नजर आने वाले हैं.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं