विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

प्रियंका चोपड़ा ने सिक्‍क‍िम को कहा 'उग्रवादग्रस्‍त राज्‍य', मांगनी पड़ी माफी

सिक्क्मि के पर्यटन मंत्री उगेन ग्‍यात्‍सो ने बताया, 'उनकी मां ने फोन पर मुझे बात की है और इसके लिए माफी मांगी है.

प्रियंका चोपड़ा ने सिक्‍क‍िम को कहा 'उग्रवादग्रस्‍त राज्‍य', मांगनी पड़ी माफी
प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा और 'पहुना' की निर्देशक पाखी के साथ टोरंटो गई थीं.
  • 'पहुना' का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में हुआ था प्रीमियर
  • इंटरव्‍यू के दौरान प्रियंका ने सिक्किम को कहा था 'उग्रवाद ग्रस्‍त'
  • प्र‍ियंका ने 'पहुना' को बताया पहली सिक्किम फिल्‍म
नई दिल्‍ली: प्रियंका चोपड़ा सिक्किम को 'उग्रवाद ग्रस्‍त राज्‍य' कहकर विवादों में घ‍िर गई हैं. ऐसे में प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस 'पर्पल पैबल पिक्‍चर्स' ने इसके लिए सिक्किम प्रशासन ने लिखित व मौखिक माफी भी मांगी है. इंडिया टुडे के टीवी को दी बाइट में सिक्किम के पर्यटन मंत्री उगेन ग्‍यात्‍सो का कहना है कि प्रियंका के प्रोडक्‍शन हाउस ने उनसे माफी मांग ली है. प्रियंका को उनके इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
 
pahuna

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड में शुरुआत कर चुकी प्रियंका चोपड़ा के लिए 'पाहुना' है 'पैशन प्रोजेक्ट'

इंडिया टुडे के टीवी को मिनिस्‍टर उगेन ग्‍यात्‍सो ने बताया, 'उनकी मां ने फोन पर मुझे बात की है और इसके लिए माफी मांगी है. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने प्रोडक्‍शन हाउस की फिल्‍म 'पहुना' की स्‍क्रीनिंग के लिए टोरंटो इंटरनेशन फिल्‍म फेस्टिवल में हिस्‍सा लेने टोरंटो गई थीं. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ईटी कनाडा ने रिपोर्ट किया कि यह सिक्क्मि जैसे इलाके में बनाई गई पहली फिल्‍म है.' इस इंटरव्‍यू में प्रियंका के हवाले से कहा गया, 'यह पहली सिक्क‍िम फिल्‍म है. सिक्किम भारत के उत्तर-पूर्व इलाके का एक राज्‍य है, जहां खुद की कोई फिल्‍म इंडस्‍ट्री नहीं है. यह पहली फिल्‍म है, जो उस इलाके में बनाई गई है क्‍योंकि यह इलाका उग्रवाद जैसी समस्‍याओं से ग्रसित है. मैं बहुत एक्‍साइटेड हूं.'
 
priyanka mom

यह भी पढ़ें: टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर Black Dress में छा गईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका के इस इंटरव्‍यू के बाद से ही ट्विटर पर कई यूजर ने उन्‍हें काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कई लोगों ने प्रियंका को इसके लिए 'राजनीतिक तौर पर गंवार' तक कहा है. असम के एक लेखक बिस्‍वातोश सिन्‍हा ने लिखा है, 'प्रिय प्रियंका चोपड़ा, 'सिक्‍किम कोई अशांत इलाका नहीं है और 'पहुना' सिक्किम में बनी पहली फिल्‍म नहीं है. कृपया नोर्थईस्‍ट के बारे में अपने तथ्‍य जांच लें.'
 
यह भी पढ़ें: ये क्या! सोशल वर्क करने पर भी TROLL हुईं प्रियंका चोपड़ा, दिया मुंहतोड़ जवाब

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने बैनर तले निर्मित फिल्म 'पाहुना : द लिटिल विजटर्स' के प्रीमियर में प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और इस फिल्‍म की निर्देशक पाखी के साथ वहां पहुंचीं थीं.

(इनपुट पीटीआई से भी)

VIDEO: लखनऊ सेंट्रल के कलाकार फरहान अख्तर और डायना से खास बातचीत



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Sikkim 'insurgency Hit'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com