विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2020

Priya Prakash Varrier ने गाया रणबीर कपूर का गाना 'चन्ना मेरेया', दोस्तों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन... देखें Video

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Warrier) अकसर अपने फोटो और वीडियो (Priya Prakash Warrier  Video) की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं.

Priya Prakash Varrier ने गाया रणबीर कपूर का गाना 'चन्ना मेरेया', दोस्तों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन... देखें Video
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash varrier) ने गाया रणबीर कपूर का गाना 'चन्ना मेरेया'
  • प्रिया प्रकाश वारियर ने गाया रणबीर कपूर का गाना चन्ना मेरेया
  • प्रिया प्रकाश वारियर का वीडियो हुआ वायरल
  • प्रिया प्रकाश वारियर का इंस्टाग्राम पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
नई दिल्ली:

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में से एक प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Warrier) अकसर अपने फोटो और वीडियो (Priya Prakash Warrier  Video) की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश एक सोशल मीडिया सेंसेशन है जब भी वह अपनी कोई और फोटो इंटरनेट पर डालती है वह वायरल हो जाती है, हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया' गाते हुए नजर आ रही हैं. प्रिया ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Warrier)  मरून कलर की साड़ी में दिखाई दे रही है. वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी शादी या पार्टी का वीडियो है. क्योंकि प्रिया प्रकाश के आसपास काफी लोग नजर आ रहे हैं जो उन्हें चीयर कर रहे हैं. वहीं प्रिया की बात करें तो उन्होंने कम समय में ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. जब भी वह कोई फोटो और वीडियो शेयर करती है उसपर लाखों की संख्या में लाइक्स आ जाते हैं. प्रिया प्रकाश वारियर  (Priya Prakash Varrier) के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी. वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म 'ओरू अदार लव' में सराहा गया था. हालांकि, वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Varrier Video, Priya Prakash Varrier Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com