इंटरनेट पर वायरल हुईं प्रिया प्रकाश वारियर
- प्रिया प्रकाश ने कही दिल की बात
- बताई कि फ्यूचर में क्या चाहती हैं बनना
- इंटरनेट पर मचा चुकी हैं सनसनी
नई दिल्ली:
अपनी आंखों के भवों को मटकाने के बाद आंख मारने की उनकी दिलफरेब अदा और शरारत भरी मुस्कान पर भले ही पूरा देश फिदा हो गया हो, इंटरनेट की नयी सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर को उम्मीद है कि वह अभिनय के क्षेत्र में भी नाम कमाएंगी. फिल्म ‘ओरू अदार लव’ (शानदार प्रेम कहानी) के गीत ‘मनि मनिक्य मलाराया पूवी’ में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रिया की अदा ने उन्हें देश भर में मशहूर कर दिया. प्रिया का सपना है कि वह बॉलीवुड में जायें. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं.
Valentine's Day 2018: 'अंखियों के तीर' के बाद 'नैनों की बंदूक' चला रहीं प्रिया प्रकाश, Video Viral
इंस्टाग्राम पर प्रिया के अब तक 33 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गये हैं और यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. प्रिया ने कहा, हमारे निर्देशक ने हमसे कहा कि 30 सेकंड का यह शॉट यादगार होना चाहिए और हमने बस वही करने की कोशिश की. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह इतनी बड़ी हिट होगी. यह स्कूल पर आधारित फिल्म है. हमलोग प्यार, किसी को पसंद करने और दोस्ती के बारे में बात कर रहे हैं. स्कूली दिनों का प्यार ही फिल्म की थीम है. वायरल हुए इस वीडियो में अभिनेत्री के साथ उनके सहकलाकर रोशन अब्दुल रहूफ हैं.
फिल्म फिलहाल मुश्किल में है क्योंकि कल हैदराबाद पुलिस ने फिल्म के गीत को लेकर मिली शिकायत पर एक मामला दर्ज किया. ऐसी शिकायत है कि यह गीत कथित रूप से मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करता है. विवाद के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, इसके बारे में मैं कुछ नहीं जानती.
VIRAL VIDEO में छाईं प्रिया प्रकाश ने NDTV से आंख मारने वाले सीन पर कहा - अचानक ही करवाया गया...
फिल्म के निर्देशक ओमर लुलु ने कहा कि फिल्म के गीत में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इसे हटाया नहीं जाएगा. फिल्म के जून तक रिलीज होने की संभावना है.
VIDEO: प्रिया प्रकाश बोलीं NDTV से - समझ नहीं आ रहा, खुशी पर कैसे काबू पाऊं
(इनपुट भाषा से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Priya Prakash Varrier, Priya Prakash Viral Video, Priya Prakash Varrier Films, Priya Prakash, Priya Prakash Photos