मलयाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और विंक क्वीन प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान खींचती हुई नजर आती थीं. उनका एक वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और श्रेया घोसाल (Shreya Ghosal) का मशहूर गाने मनवा लागे पर फेशियल एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में प्रिया प्रकाश का लुक देखने लायक है जिसपर फैन्स खूब एक्सप्रेशन देते हुए नजर आ रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) वीडियो में ग्रे कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने बिंदी लगाया हुआ है. प्रिया पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. जिसमें उनका लुक भी काफी क्यूट लग रहा है. वीडियो में वह गजब का फेशियल एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में विंक क्वीन प्रिया प्रकाश वारियर का स्टाइल काफी जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने दिल वाली इमोजी बनाई है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रिया प्रकाश वारियर के वीडियो ने लोगों का इस कदर ध्यान खींचा हो.
प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 70 लाख से भी ज्यादा है. प्रिया का एक यूट्यूब चैनल है जिस पर वह अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखाती हैं. प्रिया प्रकाश वारियर ने 'विंक और फायर गन' के इशारे से सोशल मीडिया पर जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी. प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को 'ओरू अदार लव' में पसंद किया गया था. वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं