विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

Viral Video से सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश इंस्टाग्राम पर हिट, देखें Photos

18-वर्षीय प्रिया अपने गाने की क्लिप से रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई, और फोटो शेयरिंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर उन्हें 32 लाख नए लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया.

Viral Video से सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश इंस्टाग्राम पर हिट, देखें Photos
इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश वॉरियर से जुड़े 3.2 मिलियन फैन्स.
  • एक वीडियो ने बदली प्रिया प्रकाश की किस्मत
  • सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात हुईं मशहूर
  • इंस्टाग्राम पर हैं 3.2 मिलियन फॉलोअर्स
नई दिल्ली: वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले मलयाली फिल्म 'ओरू अदार लव' से देशभर के लोग बेखबर थे, लेकिन जैसे ही फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों - फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सऐप - पर वायरल हुआ, पूरा देश एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर से रूबरू हो गया. 18-वर्षीय प्रिया अपने गाने की क्लिप से रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई, और फोटो शेयरिंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर उन्हें 32 लाख नए लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें : 'अंखियों के तीर' के बाद 'नैनों की बंदूक' चलाई प्रिया प्रकाश ने, Video Viral
उमर लुलू द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12वीं के विद्यार्थियों की कहानी बयां करती है और इसमें नवोदित कलाकारों ने काम किया है. बतौर अदाकारा प्रिया की यह पहली फिल्म है. फिल्म के गाने 'मनिक्य मलाराया पूवी' में प्रिया ने अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों का मन मोह लिया है. गाने के बाद प्रिया की फिल्म का टीज़र इन दिनों खूब शेयर किया जा रहा है. एक दिन पहले रिलीज़ हुए इस टीज़र को 33 लाख से ज्यादा यूट्यूब व्यूज़ मिल चुके हैं.
 

यह भी पढ़ें : प्रिया प्रकाश ने NDTV से कहा, खुशी कैसे काबू करूं, समझ नहीं आ रहा

लोगों से मिले प्यार से भावविभोर हुई प्रिया कहती हैं, "मुझे नहीं पता कि क्या कहूं... मैंने वह किया, जो मुझसे करने के लिए कहा गया था और मुझे कभी भी उम्मीद नहीं थी कि यह इतना हिट हो जाएगा..." बता दें, इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है.

यह भी पढ़ें : गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं प्रिया प्रकाश, बॉलीवुड की इन टॉप एक्ट्रेस को पछाड़ा

देखें, प्रिया की तस्वीरें...
 
18-वर्षीय प्रिया का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था. रातों-रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर छा जाने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं. 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया स्टूडेंट का ही किरदार निभा रही हैं.

VIDEO: NDTV से प्रिया की खास बातचीत


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Valentines Day 2018, Priya Prakash Varrier
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com