प्रिया प्रकाश वारियर
- प्रिया प्रकाश वारियर का वीडियो वायरल
- वीडियो में पंजा लड़ा रही एक्ट्रेस
- 'ओरु अदार लव' से करेंगी डेब्यू
नई दिल्ली:
इंटरनेट पर आंखे मटकाकर लोगों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) को सुर्खियों में रहना बखूबी आता है. प्रिया प्रकाश वारियर की अब तक एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी के बारे में जितना भी कहा जाए तो कम होगा. प्रिया मलयाली फिल्म 'ओरु अदार लव' (Oru Adaar Love) से डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही सुपरहिट हो चुके हैं. इसी बीच प्रिया का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी आदमी के साथ पंजा लड़ाती नजर आ रही हैं.
पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार सैफ अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
इस वीडियो में प्रिया स्कूल ड्रेस में देखी जा सकती है. यह वीडियो उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' के सेट का लग रहा है. इसमें प्रिया किसी आदमी के साथ पंजा लड़ा रही हैं और उन्हें हराने में नाकामयाब होती हैं. प्रिया अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल कर भी उन्हें हरा नहीं पा रही हैं. ऐसे में पीछे से उनके को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ आते हैं और प्रिया की मदद कर, उन्हें जीता देते हैं.
देखें, वीडियो...
इन दिनों फिल्म 'ओरु अदार लव' (Oru Adaar Love) का नया सॉन्ग दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. प्रिया प्रकाश वारियर के साथ को-एक्टर रोशन अब्दुल रऊफ भी इस गाने में दिख रहे हैं. 'ओरु अदार लव' का सॉन्ग फ्रीक पेन्ने (Freak Penne) काफी इंटरेस्टिंग तरीके से शूट किया गया है.
देखें, गाने...
लग्जरी गाड़ियां और यंग एज के लड़के-लड़कियां डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रैपिंग मिक्स सॉन्ग इंटरनेट पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो चुका है. यह गाना 20 सितंबर को जारी किया गया था, इसे अब तक 1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
देखें, टीजर...
सपना चौधरी को टक्कर देने चलीं भोजपुरी एक्ट्रेस, 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर किया गजब डांस- देखें Video
'ओरू अदार लव' को उमर लुलू ने डायरेक्ट किया है और यह शान रहमान की धुन है. फिल्म सितंबर में रिलीज होगी और तब तक प्रिया प्रकाश के इस तरह के धमाके आते रहेंगे. प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 60 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. यहां तक कहा जाता है कि वे प्रमोशनल पोस्ट के लिए आठ लाख रु. तक चार्ज करती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

दोस्तों को एयरपोर्ट छोड़ने आई बाहुबली की एक्ट्रेस, बेकाबू होकर करने लगी डांस- देखें Video

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
फॉलो करे:
Priya Prakash Varrier, Oru Adaar Love, Roshan Abdul Rahoof