विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

प्रीति जिंटा ने शेयर किया सड़क पर लैंड हुए प्लेन का Video, बोलीं- कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रीति जिंटा ने शेयर किया सड़क पर लैंड हुए प्लेन का Video, बोलीं- कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा
प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

आप अपनी कार में सफर कर रहे हो और कुछ ही दूसरी पर कोई प्लेन आसमान से उतरकर अचानक आपके सामने जमीन पर आ जाए तो. जाहिर है कि ये घटना किसी को भी आश्चर्य में डाल देगी. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ. प्रीति अपनी कार से जा रही थीं कि उन्हें सड़क पर ये नज़ारा दिखाई दिया. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. उन्होंने झटपट अपनी कार के अंदर से ही इस घटना का वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया.

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने लिखा है, "हर चीज कभी न कभी पहली बार होती है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि सड़क पर ड्राइव करते वक्त मैं एक प्लेन लैंड होते हुए देखूंगी. भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं." हालांकि ये वीडियो कब का और किस जगह का है, इस बात का जानकारी नहीं दी गई है. वीडियो में सड़क पर एक प्लेन पड़ा दिखाई दे रहा है और इस प्लेन के आस-पास से काफी लोग गुजर रहे हैं. राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है. प्रीति जिंटा के इस वीडियो पर उनके फैंस आश्चर्य जता रहे हैं. वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.

प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वे अपने फैंस से लगातार संपर्क में बनी रहती है. उनकी आखिरी फिल्म 2018 में आई थी, जिसका नाम था ‘भैयजी सुपरहिट'. इस फिल्म के जरिए 7 साल बाद प्रीति ने वापसी की थी. हालांकि ये फिल्म तो ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन प्रीति जिंटा उनके चाहने वाले के बीच अब भी लोकप्रिय हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Preity Zinta, Preity Zinta Video, Palne On Road, Preity Zinta Shared Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com