विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

गुस्साए साउथ एक्टर प्रकाश राज ने खुलेआम बोला, 'मैं हिंदू नहीं, बल्कि मोदी...'

साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में वर्तमान केंद्र सरकार को लेकर अपनी बात रखी.

गुस्साए साउथ एक्टर प्रकाश राज ने खुलेआम बोला, 'मैं हिंदू नहीं, बल्कि मोदी...'
  • प्रकाश राज खुलकर रखी अपनी बात
  • एक टीवी चैनल के साउथ कॉन्क्लेव में बोले
  • कहा, हिंदू नहीं, मोदी विरोधी हूं
नई दिल्ली: साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज ने एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में वर्तमान केंद्र सरकार को लेकर अपनी बात रखी. प्रकाश ने कहा कि वह हिन्दू विरोधी नहीं हैं, वह केवल मोदी का विरोध करते हैं. आलोचकों ने उन पर गलत आरोप लगाए हैं. टीवी चैनल द्वारा आयोजित साउथ कॉन्क्लेव में आए प्रकाश राज बोलते वक्त काफी आक्रोशित दिखे. उन्होंने कहा, आलोचक कहते हैं कि मैं हिन्दू विरोधी हूं जबकि मैं कहता हूं कि मैं मोदी, शाह और हेगड़े विरोधी हूं.

वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा नेता तथा केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार हेगड़े की तरफ इशारा कर रहे थे.

प्रकाश राज ने गुजरात में 'मिशन 150' हासिल नहीं करने पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि कातिलों का समर्थन करने वाले खुद को हिन्दू नहीं बोल सकते. उन्होंने कहा कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद मोदी समर्थकों के जश्न मनाने पर उन्होंने मोदी से प्रतिक्रिया मांगी थी तब प्रधानमंत्री शांत थे. पूर्व पत्रकार के दोस्त प्रकाश राज ने कहा कि एक सच्चा हिन्दू ऐसे कामों का समर्थन नहीं कर सकता.

अभिनेता प्रकाश राज ने 'ट्रोल' करने पर भाजपा सांसद को कानूनी नोटिस भेजा

फिल्म अभिनेता के बयान के बाद श्रोताओं के बीच बैठे तेलंगाना के भाजपा प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने प्रतिरोध किया. इस पर अभिनेता ने अपना पक्ष रखते हुए उनसे कहा कि अगर वह उन्हें हिन्दू विरोधी बोल सकते हैं तो वे भी उन्हें बोल सकते हैं कि वे हिन्दू नहीं हैं.

VIDEO: अभिनेता पंकज त्रिपाठी से खास मुलाकात

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj South Conclave, South Superstar, South Superstar Prakash Raj, South Conclave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com