विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2020

प्रभास ने 4 करोड़ रुपये के बाद अब कोरोना क्राइसिस चैरिटी में डोनेट किए पैसे, सोशल मीडिया पर हो रही खूब तारीफ

'बाहुबली (Baahubali)' फेम तेलुगू स्टार प्रभास (Prabhas) ने कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) से लड़ने के लिए कुछ दिन पहले ही चार करोड़ रुपये डोनेट करने का ऐलान किया था. एक बार फिर उन्होंने यह ऐलान किया है.

प्रभास ने 4 करोड़ रुपये के बाद अब कोरोना क्राइसिस चैरिटी में डोनेट किए पैसे, सोशल मीडिया पर हो रही खूब तारीफ
प्रभास ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में दान किए पैसे
  • प्रभास ने फिर डोनेट किए पैसे
  • पहले भी दे चुके हैं 4 करोड़ रुपये
  • इस तरह सोशल मीडिया पर खूब हो रही है तारीफ
नई दिल्ली:

'बाहुबली (Baahubali)' फेम तेलुगू स्टार प्रभास (Prabhas) ने कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) से लड़ने के लिए कुछ दिन पहले ही चार करोड़ रुपये डोनेट करने का ऐलान किया था. प्रभास (Prabhas) ने तीन करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में और 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए. अब एक बार फिर प्रभास ने कोरोनावायरस से खिलाफ जंग के लिए पैसे देने का फैसला किया है. प्रभास ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री द्वारा एक्टर चिंरजीवी के नेतृत्व में गठित की गई कमेटी कोरोना क्राइसिस चैरिटी को 50 लाख रुपये देने का फैसला किया है. यह कमेटी लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) की वजह से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ीदारों की मदद करेगी. एक्टर ने बयान जारी किया है, 'प्रभास (Prabhas) ने सीसीसी को 50 लाख रुपये डोनेट किए हैं. इस तरह कोरोना के खिलाफ जंग में प्रभास ने कुल साढ़े चार करोड़ रुपये का चंदा दिया है.'

बता दें कि प्रभास (Prabhas) हाल ही में जॉर्जिया से लौटे हैं, जहां उनकी अगली फिल्म 'प्रभास 20' की शूटिंग चल रही थी. वहां उनके साथ पूजा हेगड़े भी थीं. वहां से लौटने के बाद दोनों ने एहतियातन खुद को 14 दिनों तक सेल्फ क्वारंटीन में रखा. प्रभास की आखिरी रिलीज फिल्म साहो थी, जिसे उनके फैन्स के खूब प्यार दिया था, और एक्शन फिल्म को खूब पंसद भी किया गया था. प्रभास (Prabhas) से पहले तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) 2 करोड़, उनके भतीजे रामचरण 70 लाख रुपये, उनके तेलुगू सुपर स्टार पिता चिरंजीवी 1 करोड़ रुपये और युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये राहत कोष में दान कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Chiranjeevi, Corona Crisis Charity, Coronavirus Pandemic, Coronavirus Outbreak, Coronavirus Lockdown, Corona Donation, Coronavirus Donation, प्रभास, कोरोनावायरस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com