विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2020

तेलंगाना में बारिश ने मचाया कहर तो मदद के लिए आगे आए बाहुबली प्रभास, दान किये इतने करोड़

तेलंगाना (Telangana) में आई इस बाढ़ को लेकर साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने तेलंगाना राज्य में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है.

तेलंगाना में बारिश ने मचाया कहर तो मदद के लिए आगे आए बाहुबली प्रभास, दान किये इतने करोड़
प्रभास (Prabhas) ने तेलंगाना में मदद के लिए दान किये पैसे
  • तेलंगाना में बारिश ने मचाई तबाही
  • मदद के लिए आगे आए बाहुबली प्रभास
  • प्रभास ने दान किये करोड़ों रुपये
नई दिल्ली:

तेलंगाना (Telangana) में बाढ़ और बारिश का कहर अभी भी जारी है. बाढ़ से अब तक तेलंगाना में करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है. तेलंगाना के मंत्री के मुताबिक शहर में 1908 के बाद दूसरी बार यह रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है, जिससे राज्य सरकार को निचले क्षेत्रों में रहने वाले करीब 37,000 लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा. तेलंगाना में आई इस बाढ़ को लेकर साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने तेलंगाना राज्य में बाढ़ राहत के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है.

'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas) इससे पहले भी कई बार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. जब लोगों के कल्याण के हित में काम करने की बात आती है, मेगास्टार हमेशा एक कदम आगे रहते हैं. प्रभास ने कोविड के कठिन समय के दौरान भी राज्य और राष्ट्रीय कोष में योगदान दिया है. वहीं, तेलंगाना राज्य भारी वर्षा से तबाह हो गया है और हैदराबाद में भी कई क्षेत्र डूब गए हैं. ऐसे में वहां के लोग काफी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रभास ने मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब डेढ़ करोड़ का योगदान दिया है.

प्रभास (Prabhas) निश्चित रूप से इन कठिन समय में एक सुपर हीरो बन कर सामने आए हैं और उनकी विनम्रता व उदारता ही उन्हें इतना प्यारा बनाती है. यही कारण है कि उनके प्रशंसक उन्हें इतना प्यार करते है, वह सबसे पहले एक नर्मदिल इंसान है और फिर पैन-इंडिया स्टार हैं. प्रभास की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो जल्द ही एक्टर राधे श्याम और आदिपूरुष में नजर आने वाले हैं. जहां फिल्म राधे श्याम में एक्टर पूजा हेगड़े के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं आदिपुरुष में एक्टर राम का किरदार अदा करेंगे. बाहुबली स्टार प्रभास के साथ आदिपुरुष में सैफ अली खान भी नजर आएंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Prabhas Donates Money, Prabhas Donate 1.5 Crore Rupees, Prabhas Donates Fund For Telangana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com