अक्सर विवादों से घिरी रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने आखिरकार दूसरी फिल्म के लिए हामी भर दी है। वह इस फिल्म को लेकर काफी रोमांचित है। उनका कहना है कि वह इस बार दर्शकों को निराश नहीं करेंगी।
पूनम ने बताया, "मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने 'नशा' के बाद कितनी पटकथाओं को इनकार किया है। आपको लगेगा कि मैं डींगे हांक रही हूं, लेकिन जब 'द वर्ल्ड नेटवर्क्स' के निर्माता इस पेशकश के साथ मेरे पास आए, तो मुझे लगा कि यह परियोजना मेरी दूसरी फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त है।"
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पूनम का मानना है कि 2013 में प्रदर्शित हुई उनकी पहली फिल्म 'नशा' खराब मार्केटिंग के कारण असफल हुई। पूनम अपनी दूसरी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि ये निर्माता मेरी फिल्म को इसकी किस्मत तक ले जाएंगे।" क्या उनकी फिल्म में अंगप्रदर्शन होगा? पूनम ने जवाब दिया, "मेरे दर्शक निराश नहीं होंगे।"
उन्होंने कहा, "लेकिन इस फिल्म में अंग प्रदर्शन के अलावा बहुत कुछ होगा। यह फिल्म बहुत संवेदनशील विषय पर है।" पूनम पांडे सबसे पहले सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने 2011 में भारत के क्रिकेट विश्वकप जीतने पर निर्वस्त्र होने का वादा किया था।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं