विज्ञापन

शशि कपूर ने ऑफर की फिल्म को इस टॉप एक्ट्रेस ने ठुकराया, फिर उन्हीं के साथ की शूटिंग, जड़ दिया था जोरदार तमाचा

poonam dhillon rejected film offered by Shashi Kapoor: शशि कपूर ने पहली ही फिल्म में जड़ा था यश चोपड़ा की इस एक्ट्रेस को जोरदार थप्पड़, सेट पर झेलनी पड़ी थीं मुश्किलें. 

शशि कपूर ने ऑफर की फिल्म को इस टॉप एक्ट्रेस ने ठुकराया, फिर उन्हीं के साथ की शूटिंग, जड़ दिया था जोरदार तमाचा
शशि कपूर ने जड़ दिया था इस एक्ट्रेस को तमाचा

हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां फिल्मों में आना नहीं चाहती थीं. लेकिन, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री ने बड़ा मुकाम दिया. ऐसी ही एक अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों, जिन्होंने बहुत कम उम्र में सिनेमा में काम करना शुरू कर दिया था. अभिनेत्री की पहली फिल्म यश चोपड़ा और बड़े स्टार्स के साथ थी, जिनके साथ सेट पर काम कर पाना पूनम के लिए बिल्कुल आसान नहीं था. 18 अप्रैल 1962 को चंडीगढ में जन्मीं पूनम ने कभी नहीं सोचा था कि वो फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन सहेलियों के कहने पर दिल्ली की मिस यंग इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, वो भी बिना माता-पिता को बताए. 

रिजेक्शन के बाद नहीं बनी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV

उन्हें नहीं पता था कि वो जीतने वाली हैं. इसे जीतने के बाद वे इतनी डर गई थी कि नहीं पता था कि माता-पिता को कैसे बताए. अगले दिन अखबार में फोटो भी आनी थी. अभिनेत्री ने हिम्मत करके घर पर बता दिया, लेकिन ज्यादा डांट नहीं पड़ी. मिस यंग इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट को जीतने के बाद भी पूनम फिल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन उन्हें शशि कपूर की फिल्म 'ट्रेन टू पाकिस्तान' का ऑफर आया, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया. पूनम के रिजेक्शन के बाद वो फिल्म बनी नहीं, हालांकि कुछ सालों बाद अभिनेत्री को यश चोपड़ा ने फिल्म 'त्रिशूल' के लिए बुलाया. अभिनेत्री ने मना कर दिया, क्योंकि वे जानती थी कि माता-पिता नहीं मानेंगे, लेकिन फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होनी थी. इसको देखते हुए अभिनेत्री ने घर में बगावत के सुर छेड़ दिए. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् में सीता बनी साउथ की इस एक्ट्रेस ने लिए 12 करोड़, 90s में दीपिका चिखलिया ने सादगी से जीता था दिल, फीस जान चौंक जाएंगे आप

पूनम ढिल्लों को जड़ दिया था थप्पड़

Latest and Breaking News on NDTV

अपनी नानी के दिल्ली वाले घर में रहकर पूनम ने फिल्म 'त्रिशूल' की शूटिंग पूरी की. अभिनेत्री की पहली फिल्म का सेट पर एक्सपीरियंस भी काफी डराने वाला था. अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में नई थी और संवाद बोलने का भी एक्सपीरियंस नहीं था. ऐसे में वे सेट पर डर-डर कर डायलॉग बोलती थीं, लेकिन निर्देशक यश चोपड़ा सेट पर उनका हौसला बढ़ाते रहते थे. खुद पूनम ढिल्लों ने इस बात की जानकारी दी थी कि सेट पर शशि कपूर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, क्योंकि मुझे एक्टिंग का एक्सपीरियंस नहीं था और सीन को रियल बनाने के लिए बहुत जोरदार थप्पड़ लगा था. उन्होंने वादा किया था कि जितने थप्पड़ लगेंगे, उतने ही किस मिलेंगे. हालांकि, शॉट एक ही टेक में पूरा हो गया.

ये भी पढ़ें- टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो एकता कपूर हुईं नाराज, तो जीतेंद्र ने कहा- गलती कर रहा है, अब करेंगे कमबैक

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoor, Poonam Dhillon, Poonam Dhillon Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com