विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

मुंबई के हालात को लेकर पूजा भट्ट को आया गुस्सा, Tweet में बोलीं- सीवर की तरह बदबू आती है...

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने मुंबई के हालात को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. पूजा का ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है, जिसमें उन्होंने सरकार की अच्छे से खबर ली है.

मुंबई के हालात को लेकर पूजा भट्ट को आया गुस्सा, Tweet में बोलीं- सीवर की तरह बदबू आती है...
पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने मुंबई को लेकर किया Tweet
  • मुंबई को लेकर पूजा का ट्वीट
  • पूजा भट्ट ने सरकार पर साधा निशाना
  • खूब पढ़ा जा रहा है पूजा का ट्वीट
नई दिल्ली:

देश में इन दिनों प्रदुषण चरम पर है. दिल्ली-एनसीआर के साथ मुंबई भी अब प्रदूषण की मार झेल रहा है. हवा की गुणवत्ता धीरे-धीरे खराब होती जा रही है. देश में बढ़ते प्रदुषण पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने सरकार पर निशाना साधा है. पूजा भट्ट ने ट्वीट के जरिये मुंबई की हालत को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. पूजा भट्ट ने इस ट्वीट में लिखा, 'मुंबई में सुबह के शुरुआती घंटों में सीवर की तरह बदबू आती है. हवा की गुणवत्ता काफी भयानक हो चुकी है. शहर बड़े धैर्य से सरकार गठन के लिए इंतजार कर रहा है.'

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मौजूदा राजनैतिक हालात पर कसा तंज, बोलीं- मुझे भी MLA होना चाहिए था...

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने आगे लिखा, 'क्या सत्ता पक्ष हमारी बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देकर यह सुनिश्चित करेगा कि हम कम से कम स्वच्छ हवा में सांस ले सकें.' पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पूजा भट्ट के ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहें है और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

महाराष्ट्र के नेताओं पर बॉलीवुड एक्टर का निशाना, बोले- उन्होंने साबित कर दिया कि वे बहुत बड़े एक्टर...

एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt Twitter) लगभग हर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. इस बार भी पूजा भट्ट अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें, फिल्‍म 'डैडी' और 'सड़क' जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में अपने शानदार अभिनय के जरिए कभी सिल्‍वरस्‍क्रीन पर राज करने वाली पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) पिछले कुछ समय से कैमरे के पीछे एक्टिव हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pooja Bhatt, Bollywood Actress Pooja Bhatt, Pooja Bhatt Tweet Viral, Pooja Bhatt Twitter, Alia Bhatt, Pooja Bhatt Reaction On Mumbai Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com