विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2016

PHOTOS: मार्शल आर्ट सीख रही हैं एक्ट्रेस पूजा बत्रा, हॉलीवुड में कर रही हैं काम

PHOTOS: मार्शल आर्ट सीख रही हैं एक्ट्रेस पूजा बत्रा, हॉलीवुड में कर रही हैं काम
  • एक्शन फिल्मों के लिए उत्साहित हैं पूजा
  • 'वन अंडर द सन' में कर रही हैं काम
  • 'किलर पंजाबी' में आई थीं नजर
मुंबई: अभिनेत्री पूजा बत्रा ने कहा कि वह मिश्रित मार्शल आर्ट सीख रही हैं और एक्शन फिल्मों के लिए उत्साहित हैं। पूजा ने यहां फिल्म '7 ऑवर्स टू गो' की स्क्रीनिंग पर कहा कि मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं, क्योंकि मैं मिश्रित मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही हूं। इसलिए मूल रूप से मैं एक्शन फिल्मों की ओर देख रही हूं।
 

'विरासत' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली पूजा 2000 के बाद से सुर्खियों से दूर हैं। फिल्म उद्योग में अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मैं 'वन अंडर द सन' नामक हॉलीवुड फिल्म में हूं। इसका प्रीमियर कान्स में हुआ।
 

पूजा पिछले साल 'एबीसीडी 2' की और इस साल मैंने पंजाबी फिल्म 'किलर पंजाबी' की है। यह पूछे जाने पर कि वह बॉलीवुड में कब अपनी पूरी भूमिका में लौटेगी? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता। जब मुझे अच्छा किरदार मिलेगा तो निश्चित रूप से मैं वापस लौटूंगी।'
 



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मार्शल आर्ट, एक्ट्रेस, पूजा बत्रा, हॉलीवुड, Martial Arts, Actress, Pooja Batra, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com