विज्ञापन

बॉलीवुड स्टाइल में बनी रूसी फिल्म 'पर्सिमोन ऑफ माई लव’, उदयपुर-जोधपुर के महल और किलों में हुई शूट, जानें क्यों है खास

Persimmon of My Love: आधुनिक रूसी सिनेमा के इतिहास में पहली बार, रूसी निर्माताओं ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत के साथ मिलकर एक बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया है, फिल्म का नाम है म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'पर्सिमोन ऑफ माई लव'.

बॉलीवुड स्टाइल में बनी रूसी फिल्म 'पर्सिमोन ऑफ माई लव’, उदयपुर-जोधपुर के महल और किलों में हुई शूट, जानें क्यों है खास
बॉलीवुड स्टाइल में बनी रूसी फिल्म 'पर्सिमोन ऑफ माई लव
नई दिल्ली:

Persimmon of My Love: रूस और भारत के बीच सांस्कृतिक सहयोग को एक नई पहचान देने वाली म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘पर्सिमोन ऑफ माई लव' 1 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह दोनों देशों का पहला बड़े पैमाने का संयुक्त फिल्म प्रोडक्शन है. आधुनिक रूसी सिनेमा के इतिहास में पहली बार, रूसी निर्माताओं ने भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत के साथ मिलकर एक बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया है. क्या है फिल्म की कहानी और क्यों खास है ये फिल्म, आइए सब जानते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों है खास? 

यह अपनी तरह की पहली रूसी  फिल्म है, जिसे बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा और जिसे पूरी तरह से भारत में शूट किया गया है. इसमें भारतीय शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर और बॉलीवुड की पूरी प्रोडक्शन क्षमताओं का इस्तेमाल किया गया है. सेट पर हर दिन 350 से ज्यादा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रू सदस्यों ने काम किया, जिसमें बैकग्राउंड कलाकारों को शामिल नहीं किया गया है.  कुछ सीन में एक ही समय में 1,000 तक लोग स्क्रीन पर दिखाई दिए.  यह प्रोजेक्ट रूस और भारत के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग, साथ ही BRICS साझेदारों के बीच व्यापक सहयोग की पृष्ठभूमि में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रोडक्शन और सहयोग

फिल्म का निर्माण TNT चैनल और MyWayStudio ने किया है, जिसमें रूसी सिनेमा फंड का समर्थन मिला. वहीं भारत में ASB Film Village ने प्रोडक्शन पार्टनर के रूप में अहम भूमिका निभाई. यह प्रोजेक्ट रूस-भारत के बढ़ते सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्तों, खासकर BRICS देशों के सहयोग को और मजबूती देगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें डेमिस करिबिडिस , रामाश नाम के पुलिस अधिकारी के रोल में हैं तो वहीं मिखाइल गालुस्त्यान – शमार नाम के क्रिमिनल के रोल में हैं. वहीं अदीला रागीमोवा, अल्बिना कबालीना, आर्थर वाखा, सर्गेई रोस्ट भी अहम रोल में हैं.  फिल्म के डायरेक्टर: मारियस वीसबर्ग हैं तो वहीं म्यूजिक दिया है ज़ुराब मातुआ ने.  कोरियोग्राफी, जय कुमार की है.  फिल्म में हिंदी गानों के साथ ओरिजिनल साउंडट्रैक भी शामिल है, जो इसे इंटरनेशनल अपील देता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कहां हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग भारत के प्रमुख शहरों और ऐतिहासिक लोकेशन्स पर हुई. मुंबई के अलावा उदयपुर और जोधपुर  के महल और किलों में में फिल्म की शूट हुई.  राजस्थान की भव्य लोकेशन्स ने फिल्म के काल्पनिक शहर ‘खुरमादा' को जीवंत रूप दिया.

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है. रामाश एक ईमानदार पुलिस अधिकारी है तो वहीं शमार  एक अपराधी. दोनों के बीच टकराव धीरे-धीरे एक बड़े राज को उजागर करता है. वे बचपन में बिछड़े हुए भाई हैं. फिल्म में एक्शन, इमोशन और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या बोले मेकर्स

क्रिएटर्स के मुताबिक, फिल्म को इस तरह बनाया गया है कि अलग-अलग देशों के दर्शक भी इसकी कहानी, हास्य और भावनाओं से आसानी से जुड़ सकें.

यह भी पढ़ें: धुरंधर साइन करने को लेकर असमंजस में थे संयज दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना, सिर्फ इस एक्टर ने भरी थी हामी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com