विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

'पति पत्नी और वो' में 'मैरिटल रेप' से जुड़े डायलॉग पर भड़के लोग, यूं लगा डाली मेकर्स और स्टारकास्ट की क्लास

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' के एक डायलॉग को लेकर ट्विटर पर लोग भड़क गए हैं.

'पति पत्नी और वो' में 'मैरिटल रेप' से जुड़े डायलॉग पर भड़के लोग, यूं लगा डाली मेकर्स और स्टारकास्ट की क्लास
पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh) के मेकर्स पर भड़के लोग
  • पति पत्नी और वो का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • चिंटू त्यागी के डायलॉग पर भड़के लोग
  • ट्विटर पर यूं लगा डाली क्लास
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' को लेकर कहा है कि यह 'सेक्सिस्ट फिल्म' नहीं है. उन्होंने बताया कि शादी के विषय पर एक सेक्सिस्ट संदेश देने का फिल्म का इरादा नहीं है. इसके विपरीत यह फिल्म लैंगिक समानता स्थापित करने की कोशिश करती है. लेकिन फिल्म के ट्रेलर का असर लोगों पर उल्टा ही देखने को मिल रहा है. दरअसल, 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के कुछ डायलॉग्स को लेकर लोग भड़के नजर आ रहे हैं. इन डायलॉग्स में लोगों ने मैरिटल रेप से जुड़ी बातों के बचाव पर अपना गुस्सा जताया है.बता दें, कार्तिक आर्यन की ये फिल्म 1978 में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है. 

सारा अली खान और अपने ब्रेकअप की बात पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- दो रोटियां अनन्या के साथ क्या तोड़ लीं...


फिल्म 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' के ट्रेलर में 'चिंटू त्यागी' बनें कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर लोग मेकर्स पर मैरिटल रेप का बचाव करने का आरोप लगा रहे हैं. बता दें, ट्रेलर में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने दोस्त अपारशक्ति खुराना से कह रहे हैं, 'बीवी से सेक्स मांग लें तो हम भिखारी, बीवी को सेक्स मना कर दें तो हम अत्याचारी और किसी तरह जुगाड़ लगाकर उससे सेक्स हासिल कर लें तो बलात्कारी भी हम ही.' 

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस डायलॉग पर सवाल खड़ा करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'क्या 'पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)' फिल्म का डायलॉग मैरिटल रेप का बचाव कर रहा है.' वहीं, दूसरे यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पति पत्नी और वो की पूरी टीम सोचती है कि रेप एक मजाक है....'बलात्कार' कोई मजाक नहीं है और कोई भी पत्नी अपने पति को मजाक के तौर पर बलात्कारी होने का टैग नहीं देगी. तो इस मूर्खता को सही ठहराना बंद करें.'

दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प, तो भड़कीं ये एक्ट्रेस, ट्वीट कर बोलीं- भीड़ की मानसिकता को प्रोत्साहित..

बता दें कि 'पति पत्नी और वो' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर, यह पूछे जाने पर कि एडल्ट्री पर एक सेक्सिस्ट टिप्पणी होने के संबंध में क्या वह इस कहानी में काम करने को लेकर उलझन में थीं? इसके जवाब में भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने कहा, "जैसे ही मैंने कहानी पढ़ी, जो भी सवाल मेरे मन में थे, सब गायब हो गए. फिल्म में कई मजेदार बातें हैं, लेकिन कहीं पर भी ओछापन नहीं है."

बॉलीवुड अपडेट्स के लिए देखें Video


..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pati Patni Aur Woh, Kartik Aaryan, Pati Patni Aur Woh Trailer, Pati Patni Aur Woh Film, Kartik Aaryan Dialogues, Kartik Aaryan Trolled, Bhumi Pednekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com