‘रात बाकी, बात बाकी...' बिंदास, बेबाक, बेहद खूबसूरत अभिनेत्री थीं परवीन बॉबी...एक समय था जब फिल्म इंडस्ट्री में उन्हीं का सिक्का चलता था और वह छाई रहती थीं. वह जब पर्दे पर आती थीं तो दर्शक उनकी खूबसूरती और अभिनय की कला के कायल हो जाते थे. लेकिन सफल अभिनेत्री की जिंदगी प्यार के मामले में बेहद अधूरी थी. सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रहीं परवीन बॉबी का पूरा नाम परवीन वली मोहम्मद अली खान बॉबी था. उन्हें जिंदगी में कई लोगों से प्यार हुआ. उनकी प्रेम की किताब में कभी डैनी डेन्जोंगपा, कभी कबीर बेदी, तो कभी महेश भट्ट चैप्टर जुड़ता गया. हालांकि, जिंदगी की कड़ी परीक्षा में वह पराजित हुईं और प्यार में असफल रहीं. 4 अप्रैल को जन्मीं दिवंगत अभिनेत्री की जयंती पर आइए उनकी अधूरी प्रेम कहानी के बारे में पढ़ते हैं.
कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं परवीन के प्रेम के किस्से काफी चर्चा में रहे. वह अपनी कहानी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती थी. हालांकि, जिंदगी के अंतिम दिनों में वह एकदम अकेली थीं. वह किसी से भी मिलना-जुलना तक बंद कर दी थीं. परवीन बॉबी की लव लाइफ उनके सुनहरे दिनों में काफी चर्चा में रही.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डैनी डेन्जोंगपा - परवीन की जिंदगी का पहला प्यार अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा थे. परवीन ने उनके साथ 1974 में डेटिंग शुरू की थी, लेकिन उनका रिश्ता तीन से चार साल में खत्म हो गया.
कबीर बेदी - इसके बाद परवीन मशहूर अभिनेता कबीर बेदी के साथ रिश्ते में आईं. पहले रिश्ते के टूटने से आहत परवीन को कबीर ने संभाला था. हालांकि, दोनों के रिश्ते विवादों में घिरे रहते थे, क्योंकि कबीर पहले से ही शादीशुदा थे. दोनों का साथ करीब तीन साल तक रहा.
महेश भट्ट - परवीन की जिंदगी में आने वाले तीसरे शख्स का नाम महेश भट्ट था. हालांकि, महेश भी पहले से ही शादीशुदा थे और उनके रिश्तों में बहुत उथल-पुथल देखने को मिली थी. महेश कई बार उनके साथ अपने रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि परवीन ने उनके जीवन पर गहरे रूप से असर डाला था.
अमिताभ बच्चन - परवीन का नाम अमिताभ बच्चन के साथ भी जुड़ा. कहते हैं कि परवीन ने अमिताभ के ऊपर उनकी हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं