- पाकिस्तानी सिंगर थीं नाजिया हसन
- नाजिया हसन ने बॉलीवुड में दिए हिट गाने
- नाजिया हसन का कम उम्र में निधन
बॉलीवुड में पॉप म्यूजिक की काफी अहमियत रही है. एक दौर ऐसा था जब बॉलीवुड में पॉप म्यूजिक का कल्चर काफी रंग भरा था और यही वो वक्त था जब बॉलीवुड में पाकिस्तान की एक हसीन पॉप सिंगर ने दुनिया भर में अपनी गायकी से कोहराम मचा डाला था. जी हां बात हो रही है अपने जमाने में पॉपुलर पॉप सिंगर नाजिया हुसैन की जिनके पॉप सॉन्ग ने केवल बॉलीवुड ही नहीं एशिया और यूरोप तक में लोगों को अपना दीवाना बना डाला था. मूल रूप से पाकिस्तान की नाजिया हुसैन को बॉलीवुड में एंट्री एक्ट्रेस जीनत अमान के जरिए मिली. जीनत अमान लंदन में नाजिया से मिली थी और वो पहली ही बार में नाजिया की गायकी से खुश हो गई थी.
'आप जैसा कोई' गाकर रातोरात स्टार बनी थीं ये सिंगर
आपको बता दें कि नाजिया का जन्म कराची में हुआ था और उनके पिता पाकिस्तान के जाने माने बिजनेसमैन थे. उनकी मां मुनीजा बासिर परिवार के साथ लंदन में रहती थी और वहीं सोशल वर्क किया करती थी. जब जीनत अमान ने नाजिया को बॉलीवुड ले जाने की बात कही तो मुनीजा पहली बार में ही मना कर दिया क्योंकि मुस्लिम परिवार में बेटियों का गाना सही नहीं माना जाता था. लेकिन जीनत अमान ने लगातार जिद की तो वो आखिरकार मान गई. नाजिया को फिरोज खान निर्देशित फिल्म कुर्बानी में गाना गाने के लिए साइन किया गया. नाजिया ने महज 15 साल की उम्र में स्कूल की यूनिफॉर्म पहन कर कुर्बानी का गाना आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए..गाया तो लोग उनके दीवाने हो उठे. नाजिया को इस गाने के लिए फिल्म फेयर का प्लेबैक सिंगिंग अवार्ड भी मिला. नाजिया पहली पाकिस्तानी सिंगर थी जिनको फिल्म फेयर का पुरस्कार मिला. इसके बाद 1981 में उन्होंने म्यूजिक एलबम डिस्को दीवाने में गाने गाए और ये एलबम दुनिया भर में हिट हो गया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पति देता था स्लो पोइज़न
नाजिया ने प्रोफेशनल तौर पर बहुत ही लोकप्रियता हासिल की लेकिन निजी जिंदगी की बात करें तो वो बेहद अकेली थीं. कहा जाता है कि 1995 में नाजिया की शादी कराची के एक बिजनेसमैन से हुई लेकिन उनके पति ने अपनी पहली दो शादियों की बात छिपाकर नाजिया से शादी की थी.ये भी कहा जाता है कि उनके पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलने पर नाजिया काफी अवसाद में आ गई थी. सन 2000 में एक इंटरव्यू मे नाजिया ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ कहा था. इसी साल उनका तलाक हो गया और कुछ समय बाद उनको कैंसर होने की खबरें आई. पांच बार कीमोथेरेपी के चलते उनकी हालत काफी खराब हो गई थी. कहते हैं कि मौत से कुछ दिन पहले नाजिया ने परिवार वालों को बताया कि उनके पति ने उन्हें धीरे धीरे जहर देकर उनको मारने की कोशिश की थी. इसी साल अगस्त में नाजिया की मौत हो गई और दुनिया ने एक हसीन और शानदार सिंगर को हमेशा के लिए खो दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं