विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को बैन करने का फैसला लिया है.

पाकिस्तान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक
पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों की रिलीज पर लगाई रोक
  • पाकिस्तान सरकार ने भारतीय फिल्मों पर लगाई रोक
  • समझौता एक्सप्रेस को भी पाकिस्तान ने किया रद्द
  • धारा 370 को लेकर पाकिस्तान जता रहा है विरोध
नई दिल्ली:

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 (Article 370) हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान में बौखलाहट साफ नजर आ रही है. 5 अगस्त को भारत के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने देश के जम्मू-कश्मीर राज्य से धारा 370 हटाने को लेकर राज्यसभा में बिल पेश किया था, जिसके बाद लोकसभा में भी इस बिल को पेश किया गया. दोनों सदनों से ये बिल भारी बहुमत से पास हुआ. लेकिन पाकिस्तान भारत के इस फैसले से बौखलाया हुआ है. अब पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को अपने देश में बैन कर दिया है. इस बात की जानकारी एएनआई के ट्विटर हैंडल से दी गई है.

जम्मू-कश्मीर को लेकर आया मलाला यूसुफजई का रिएक्शन, कहा- जब मैं बच्ची थी, कश्मीर में...

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के स्पेशल असिस्टेंट डा. फिरदौस आशिक अवान ने इस बात का ऐलान किया है. फिरदौस ने कहा, 'भारत की कोई भी फिल्म पाकिस्तानी सिनेमाघरों में नहीं दिखाई जाएगी.' इससे पहले पाकिस्तान ने भारत और पाक के बीच चलने वाली 'समझौता एक्सप्रेस (Samjhota Express)' को भी बंद कर दिया है.

टीवी सीरियल 'संजीवनी 2' को लेकर हुआ खुलासा, इन मुद्दों पर आधारित होगी शो की कहानी

भारत के जम्मू-कश्मीर के फैसले पर पाकिस्तानी सिनेमा के कई दिग्गज सितारों ने भी ट्विटर के माध्यम से अपना रिएक्शन दिया है. जिसमें आतिफ असलम (Atif Aslam), माहिरा खान और वीना मलिक जैसी हस्तियां शामिल हैं. सिंगर आतिफ असलम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं कश्मीर में हो रही हिंसा की निंदा करता हूं. इस ट्वीट के बाद आतिफ ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Article 370, Article 370 Scrapped From Jammu And Kashmir, Pakistan Banned Indian Movies, Indian Movies Banned In Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com